देहरादून : उत्तराखंड में भी कोराना का कहर लगातार जारी है। ज्यादातर मामले बाहरी राज्यों से आने वाले प्रवासियों से आ रहे हैं। बीते कुछ दिनों से लगातार कई कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। विभिन्न राज्यों से वापस लौटे प्रवासियों के बाद अब स्थानीय स्तर पर भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं।
मंगलवार को एक बार फिर प्रदेश में कोरोना के 97 नये मामले मिले हैं। जिसके बाद राज्य में अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढक़र 1942 हो गई है। हालांकि कुल संक्रमित मरीजों में से अब तक 1216 (62 प्रतिशत से अधिक) लोग स्वस्थ्य होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके हैं। जबकि विभिन्न अस्पतालों में 726 एक्टिव मरीज चिकित्सकों की निगरानी में भर्ती हैं। वहीँ अब तक कोरोना से 25 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर में 67 मामले सामने आये थे। वहीँ रात 9 बजे आई रिपोर्ट में 30 और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
आज सबसे ज्यादा हरिद्वार में 27 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। वहीं देहरादून में 18, टिहरी में 14, अल्मोड़ा में 10, उधमसिंह नगर में 08, पिथोरागढ़ में 07, पौड़ी में 06, उत्तरकाशी में 05 तथा नैनीताल में 02 कोरोना के केस सामने आये हैं। आज कोरोना पॉजिटिव आये मरीजों में से ज्यादातर लोग बाहरी राज्यों से यहाँ लौटे हैं।
उत्तराखंड में अब तक कोरोना covid-19 के जिलेवार मामले
जनपद | कोरोना के मरीज |
देहरादून | 499 |
नैनीताल | 340 |
टिहरी | 308 |
उधमसिंह नगर | 122 |
हरिद्वार | 238 |
पौड़ी | 71 |
अल्मोड़ा | 85 |
पिथौरागढ़ | 60 |
चमोली | 44 |
उत्तरकाशी | 39 |
बागेश्वर | 42 |
चंपावत | 48 |
रुद्रप्रयाग | 46 |
कुल | 1942 |