attack-on-family

देहरादून: बीते 30 जुलाई ग्राम नागंल, ज्वालापुर (डोईवाला) में आर्थिक तंगी से परेशान 45 वर्षीय युवक राम सिंह ने घर में सोते हुए अपने तीनों बच्चों व पत्नी पर लाठी-डंडों व चाकू से हमला कर दिया था। इस सनसनीखेज घटना में आरोपी के पुत्र विनय व पुत्री मुस्कान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। जबकि पत्नी रीना और एक पुत्री गरिमा गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसके बाद आरोपित ने पंखे से फंदा लगाकर ख़ुदकुशी करने की कोशिश भी की। आरोपित के साथ उसकी पत्नी और बेटी को उपचार के लिए हिमालयन अस्पताल जौलीग्रान्ट में भर्ती कराया गया था।

अभी अभी प्राप्त जानकारी के मुताबकि गंभीर रूप से घायल तीसरी पुत्री भूमिका का भी उपचार के दौरान निधन हो गया है जबकि बच्चों की माता श्रीमती रीना का वर्तमान में हिमालयन अस्पताल जौलीग्रान्ट में उपचार चल रहा है।

घायल रीना के उपचार पर होने वाले व्यय को राज्य सरकार वहन करेगी: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने हिमालयन अस्पताल जौलीग्रान्ट में उपचार हेतु भर्ती कुमारी भूमिका की मृत्यु पर दुःख व्यक्त किया है। तथा उनकी माता श्रीमती रीना के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री ने श्रीमती रीना के उपचार पर होने वाले व्यय को राज्य सरकार द्वारा वहन किये जाने के निर्देश दिये हैं।