श्रीनगर गढ़वाल : नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिवस “पराक्रम दिवस” पर आज जनरल ओबीसी एम्लाइज एसोसिएशन श्रीनगर गढ़वाल द्वारा उत्तराखंड सचिवालय संघ के द्विवार्षिक चुनाव में लगातार तीसरी बार अध्यक्ष पद पर काबिज हुए दीपक जोशी की शानदार जीत पर खुशी व्यक्त की गई। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को उत्तराखंड सचिवालय संघ देहरादून के द्विवार्षिक चुनाव संपन्न हुए। कल हुए निर्वाचन में अध्यक्ष पद पर दीपक जोशी (प्रान्तीय अध्यक्ष जनरल ओबीसी एम्लाइज एसोसिएशन) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नरेंद्र प्रसाद रतुडी को 9 मतों से पराजित कर लगातार तीसरी बार जीत हासिल की।
श्रीनगर शाखा के पदाधिकारियों ने बताया कि दीपक जोशी के नेतृत्व में पदोन्नति में आरक्षण के खिलाफ आंदोलन में सफलता प्राप्त की। और उन्होंने कर्मचारियों व शिक्षकों के विश्वास पर लगातार तीसरी बार सचिवालय संघ के अध्यक्ष पद पर शानदार विजय प्राप्त की। उनकी शानदार सफलता पर हर्ष व्यक्त करने वालो में श्रीकृष्ण उनियाल, मुख्य संयोजक महेश गिरि, देवानंद बहुगुणा, शिव प्रसाद नौटियाल, राकेश रावत, सौरभ नौटियाल, नागेश्वर नौडियाल अनुसूया प्रसाद जुगराण, अमित रावत, अध्यक्ष जसपाल सिंह गुसाई, महिला उपाध्यक्ष पूजा नेगी, गौरी नैथानी, मनोज भण्डारी, शिव सिंह नेगी, संतोष पोखरियाल, सुशील तिवारी, आलोक उनियाल, सुदेश जुगराण, राकेश सेमवाल, जगपाल सिंह चौहान, मनोज काला, कैलाश पुण्डीर आदि रहे।



