सतपुली : जिला आबकारी अधिकारी पौड़ी ने कल्जीखाल ब्लॉक के अंतर्गत दो शराब की दुकानों में अनियमितता पाएं जाने पर उनका चालान कर दिया। साथ ही दुकान संचालकों को कोविड की गाइड लाइन का अनुपालन करने के भी निर्देश दिए। पौड़ी के जिला आबकारी अधिकारी राजेन्द्र ने बताया कि जिले की घंडियाल स्थिति दुकान में मूल्य से अधिक बिक्री, रेट लिस्ट नहीं होने और दुकान में बिक्री के समय मास्क और सेनेटाइजर का प्रयोग नहीं किये जाने पर लायसेंसी का 50 हजार का चालान किया गया है। इसके साथ ही बिलखेत शराब की दुकान का भी औचक निरीक्षण किया गया। यहां स्वाइप मशीन खराब पाई गई। इसके अलावा मूल्य सूची पर सभी ब्रांडो के रेट नही मिले। इस पर इस दुकान का भी चालान कर दिया गया। दुकान संचालकों को कोविड महामारी के मद्देनजर गाइड लाइन का अनुपालन करने के भी निर्देश दिये गए हैं। टीम में आबकारी उप निरीक्षक प्रताप भंड़ारी भी शामिल थे।
मनीष खुगशाल ‘स्वतन्त्र’



