पौड़ी गढ़वाल: जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड मानक प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के दूसरे दिन 6 फरवरी 2026 को नैनीडांडा, वीरोंखाल, यमकेश्वर, थलीसैंण, द्वारीखाल, रिखणीखाल और दुगड्डा विकास खंडों के 90 बाल वैज्ञानिकों ने अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। दो दिवसीय आयोजन में कुल 154 बाल वैज्ञानिकों ने अपने नवाचारों का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में पारूल (एनआईएफ), नवेन्द्र नेगी एवं अखिलेश घिल्डियाल शामिल रहे। कार्यक्रम संयोजक वेद प्रकाश डोभाल (प्रधानाचार्य, राजकीय इंटर कॉलेज नगर पौड़ी) के नेतृत्व में आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूर्व संयोजक इंस्पायर अवार्ड मानक पौड़ी व वरिष्ठ शिक्षक देवेंद्र सिंह रावत, जिला समन्वयक महेन्द्र रौथाण, सह-समन्वयक मनोज बिष्ट, मंडल अध्यक्ष राजकीय शिक्षक संघ जयदीप रावत, संरक्षक राजकीय शिक्षक संघ पौड़ी मनोज काला, विक्रम सिंह रावत, अजयपाल सिंह रावत, सौरभ नौटियाल, शैलेंद्र असवाल, तेजराम मंमगाई, रघुराज सिंह चौहान, भूपेंद्र सिंह नेगी, संजय रूडोला, लक्ष्मण रावत, सुबोध कुकरेती, धनेश्वरी भट्ट, अनिता रावत, सुनीता नेगी, दौलत गुसाईं, महेश गिरि ने सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन उषा रावत ने किया।
इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला ने किया, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. बलवंत सिंह बिष्ट, जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) अंशुल बिष्ट तथा खंड शिक्षा अधिकारी पौड़ी मास्टर आदर्श उपस्थित रहे।
जिला समन्वयक महेन्द्र रौथाण एवं महेश गिरि ने बताया कि चयनित बाल वैज्ञानिक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
चयनित प्रतिभागियों में सलोनी (इंटर कॉलेज देवराजखाल पोखड़ा), आरूषि (रा.क.उ.मा.वि. ढुंग्री नैनीडांडा), विष्णु जोशी (जनता इंटर कॉलेज सिमड़ी वीरोंखाल), रिया (राजकीय इंटर कॉलेज कण्वघाटी दुगड्डा), दिव्या कुमारी (रा.उ.मा.वि. हनुमंती दुगड्डा), संजय सिंह (रा.उ.मा.वि. मथाणा दुगड्डा), आरूषि (अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज देवीखेत द्वारीखाल), तनु नेगी (राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय खोलाचौरी कोट), मोहित नेगी (राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दिखोल्यू खिर्सू), नैतिक कुमार (जनता इंटर कालेज ढामकेश्वर खिर्सू), आदर्श रावत (भगतराम न्यू मार्डन सतेखाल पौड़ी), रिमाश सिंह (हैप्पी होम स्कूल कोटद्वार दुगड्डा), होमजा नारायण पांडेय (परिष्कारम पब्लिक स्कूल श्रीकोट श्रीनगर), तरुण नेगी (जनता इंटर कालेज धाधणखेत थलीसैंण), कुमकुम (राजकीय इंटर कालेज चाकीसैंण थलीसैंण) एवं आकाश बिष्ट (राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चोपताखाल वीरोंखाल) शामिल हैं।
प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने विज्ञान एवं नवाचार के प्रति अपनी प्रतिभा और जिज्ञासा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।



