कोटद्वार : आदर्श विद्यालय राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार के परिसर में जनपदीय विज्ञान महोत्सव के अंतर्गत विज्ञान ड्रामा, विज्ञान मेला और विज्ञान प्रदर्शनी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जनपद के 15 विकास खंडों के लगभग 800 प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने नाटकों व पोस्टरों के माध्यम से प्रस्तुतियां देकर अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन किया. विज्ञान प्रतियोगिता का खास मकसद छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना रहा है। विज्ञान महोत्सव में जिन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है उनमें क्रमशः प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालयों के नाम निम्नानुसार अंकित किए गए हैं।

विज्ञान ड्रामा :

  1. प्रथम-राजकीय इंटर कॉलेज सेधीखाल
  2. दूसरा स्थान-अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज देवीखेत
  3. तीसरा स्थान राजकीय इंटर कॉलेज रिखणीखाल

विज्ञान मेला व्यक्तिगत:

  1. प्रथम स्थान- अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, चेलुसैण
  2. दूसरा स्थान- रा.उ.मा.वि. बामणगांव
  3. तीसरा स्थान-राजकीय इंटर कॉलेज गंगा भोगपुर

विज्ञान मेला टीम प्रोजेक्ट :

  1. प्रथम स्थान राजकीय इंटर कॉलेज गुवालखुडा
  2. दूसरा स्थान राजकीय इंटर कॉलेज त्रिपालीसेण
  3. तीसरा स्थान- रा.उ.मा.वि. बामणगांव

इस अवसर पर मुख्य अतिथि कोटद्वार विधायक व विधानसभा अध्यक्षा श्रीमती रितु भूषण खंडूरी, मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉक्टर आनंद भारद्वाज, खंड शिक्षा अधिकारी अयाजउद्दीन, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार जगमोहन सिंह रावत, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज सुखरो रविंदर सिंह रावत, शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल, जनपद समन्वय दौलत सिंह गुसाईं, जिला समन्वयक रीना रावत, चंद्र मोहन असवाल, महेंद्र सिंह रौतेला, महेंद्र सिंह राणा, नवीन असवाल, संदीप बिष्ट, राकेश पोखरियाल, नरेंद्र रावत, मुकेश रावत, संजय रावत, सीतांशु खुकसाल, रा.शि.संघ के जिला मंत्री मनमोहन सिंह चौहान, पद्मेश बुडाकोटी, रश्मि रावत, पूनम पांथरी, निशा रावत, पारितोष रावत, भारत सिंह नेगी, कपिल अग्रवाल, अब्बल सिंह रावत, विजेंद्र तोमर, पीएल बडोला, सादर सिंह रावत, विपिन मैदोला, सतीश देवरानी, विकास रावत, अमित कुमार, पूरन चंद धूलिया, शैलेंद्र पांथरी,  कविंद्र उनियाल, सरिता रौतेला, दीपक नौटियाल, खुशेन्द्र मेंदोला, राजेंद्र प्रसाद सुंदरियाल, संतोष नेगी, डब्बल सिंह रावत, धीरेंद्र सिंह रावत, आशीष खर्कवाल आदि उपस्थित थे.