पौड़ी गढ़वाल : जिला परियोजना कार्यालय सम्रग शिक्षा (प्राशि) के तत्वावधान में शुक्रवार से पौड़ी के डीएवी इंटर कालेज में जिलास्तरीय योग ओलम्पियाड का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के पहले दिन की विभिन्न विकासखण्डों से आये छात्र-छात्राओं में से कई प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन का राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया. योग ओलम्पियाड प्रतियोगिता का शुभारंभ डीईओ (माध्यमिक) बिमल बहुगुणा, प्रभारी डीईओ (बेसिक) जहूर आलम और डीएवी के प्रधानाचार्य सुमंत नेगी ने संयुक्त रूप से किया।

पहले दिन बालक वर्ग (माध्यमिक) में दुगड्डा ब्लॉक ने पहला, पौड़ी ने दूसरा, कल्जीखाल ने तीसरा व कोट ब्लॉक ने चैथा स्थान प्राप्त किया। जबकि बालिका वर्ग (माध्यमिक) में भी दुगड्डा ने पहला, यमकेश्वर ने दूसरा,  नैनीडांडा ने तीसरा व कोट ब्लॉक ने चौथा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के तहत बालक वर्ग में दुगड्डा ब्लॉक के राहुल, प्रियांशु, जितेंद्र व अजय का राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। जबकि  बालिका वर्ग में दुगड्डा ब्लाक की अंजली, प्रीति, पोखड़ा ब्लाक की प्रिया और यमकेश्वर की मेघा का राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। इस मौके पर निर्णायक मनिन्दर नेगी, विनीत पोस्ती, गरिमा जयसवाल, संयोजक संतोष रावत, प्रदीप रावत, कमल उप्रेती, ललित बिष्ट, नवीन भट्ट, सुशील नौटियाल, चंद्रमोहन असवाल, संग्राम नेगी, मनमोहन चैहान आदि शामिल थे।