ZILA PANCHAYAT PRESIDENT ELECTION: उत्तराखंड में आज जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव के साथ ही पंचायत चुनाव संपन्न हो गए हैं. हरिद्वार छोड़कर प्रदेश के सभी 12 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए आज सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हुआ और दोपहर 3 बजे मतदान संपन्न हुआ. मतदान संपन्न होने के बाद देर शाम तक सभी नतीजे घोषित हो गए.
हालाँकि इसबीच नैनीताल में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में बवाल गया। नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष सीट पर भाजपा की दीपा दरम्वाल और कांग्रेस की पुष्पा नेगी के बीच मुकाबला था. इसबीच मतदान शुरू होने से पहले ही नैनीताल जिला पंचायत मुख्यालय के बाहर कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच जमकर धक्का-मुक्की और मारपीट की घटना से माहौल बेकाबू हो गया। इस दौरान बेतालघाट में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान फायरिंग की घटना से एक युवक घायल हो गया। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और अन्य कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर पुलिस की मदद से कांग्रेस के छह जिला पंचायत सदस्यों को अगवा करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि सदस्यों को पीटा गया और घसीटा गया। कांग्रेस ने घटना का वीडियो बनाकर हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। कांग्रेस का आरोप है कि उनके छह जिला पंचायत सदस्यों को पुलिस की मौजूदगी में जबरन उठा लिया गया। रेनकोट गैंग के सदस्यों के जिला पंचायत सदस्यों को उठाए जाने के मसले को कांग्रेस ने हाई कोर्ट में उठाया।
नैनीताल हाई कोर्ट ने मामले में सख्ती दिखाते हुए पुलिस को सभी जिला पंचायत सदस्यों को तत्काल खोजने के आदेश दिए। डीएम और एसएसपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट से जुड़े। कांग्रेस का कहना है कि अब भी उनके चार सदस्य लापता हैं। बाद में हाई कोर्ट ने चुनाव को 18 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दिया।
बेतालघाट में फायरिंग
बेतालघाट में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के बीच एक व्यक्ति ने पांच राउंड फायरिंग कर दी, जिससे भगदड़ मच गई। एक समर्थक के पैर में गोली लग गई। घटना से गुस्साए समर्थकों ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए धरना शुरू कर दिया। नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की दीपा दर्मवाल और कांग्रेस की पुष्पा नेगी के बीच कड़ा मुकाबला है। वहीं, बेतालघाट की घटना ने चुनावी माहौल में और भी तनाव भर दिया है।
जिला पंचायत अध्यक्ष के विजयी प्रत्याशी
- पौड़ी गढ़वाल: रचना बुटोला – भाजपा
- टिहरी गढ़वाल: इशिता सजवाण- भाजपा
- रुद्रप्रयाग: पूनम कठेत-भाजपा
- उत्तरकाशी- रमेश चौहान भाजपा निर्विरोध
- चमोली- दौलत सिंह बिष्ट- भाजपा
- देहरादून: सुखविंदर कौर- कांग्रेस
- अल्मोड़ा: हेमा गैंडा – भाजपा
- नैनीताल: चुनाव टला
- पिथौरागढ़: जितेंद प्रसाद, भाजपा, निर्विरोध
- यूएस नगर: अजय मौर्या- भाजपा
- बागेश्वर: शोभा आर्य – भाजपा
- चम्पावत: आनंत सिंह अधिकारी
अध्यक्ष पद के मुख्य नतीजे:
चमोली: बीजेपी के दौलत सिंह ने 19 वोटों से जीत दर्ज की, कांग्रेस की रमा देवी को 5 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर बीजेपी के लक्ष्मण सिंह खत्री विजयी। ब्लॉक प्रमुख चुनाव में पोखरी से कांग्रेस की राजी देवी जीतीं, जबकि अन्य सीटों पर बीजेपी और निर्दलीय प्रत्याशियों ने कब्जा किया। हार के बाद कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश नेगी ने इस्तीफा दिया।
पौड़ी: जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं बीजेपी की रचना बुटोला। 15 में से 10 ब्लॉकों पर बीजेपी की जीत, 2 ब्लॉक कांग्रेस, 2 निर्दलीय और 1 सीट कांग्रेस के पास गई।
रुद्रप्रयाग: जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम देवी कठैत (बीजेपी)। ब्लॉक प्रमुखों में 2 कांग्रेस, 1 बीजेपी।
उत्तरकाशी: जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर बीजेपी के रमेश चौहान निर्विरोध। 6 ब्लॉक में से 4 पर बीजेपी, 1 पर निर्दलीय, 1 पर लॉटरी से बीजेपी प्रत्याशी विजयी।
टिहरी गढ़वाल: इशिता सजवाण- भाजपा
देहरादून: कांग्रेस की सुखविंदर कौर बनीं जिला पंचायत अध्यक्ष, अभिषेक सिंह उपाध्यक्ष। ब्लॉक प्रमुख पदों पर कांग्रेस और बीजेपी को 3-3 सीटें मिलीं।
पिथौरागढ़: जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर बीजेपी के जितेंद्र प्रसाद निर्विरोध विजयी। ब्लॉक प्रमुख चुनावों में कांग्रेस, निर्दलीय और बीजेपी का मिश्रित प्रदर्शन।
बागेश्वर: जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा देवी और उपाध्यक्ष विशाखा खेतवाल (दोनों बीजेपी) ने जीत दर्ज की।
अल्मोड़ा: जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैंडा (बीजेपी)। 13 ब्लॉकों में से अधिकांश पर बीजेपी का कब्जा, कुछ पर कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवार विजयी।
नैनीताल: जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव टला, भीमताल में बीजेपी के हरीश बिष्ट, बेतालघाट में कांग्रेस समर्थित अंकित साह ब्लॉक प्रमुख बने।
उधम सिंह नगर: जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या- भाजपा, रुद्रपुर ब्लॉक में रीना गौतम ने दर्ज की जीत. बीजेपी प्रत्याशी ममता को पटखनी दी. गदरपुर ब्लॉक में ज्योति ग्रोवर भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की. जसपुर ब्लॉक में बीजेपी प्रत्याशी अनूप कौर ने 12 वोट से जीत दर्ज की.
चम्पावत: आनंत सिंह अधिकारी