श्रीनगर : अवकाश प्राप्त कर्मचारी विकास संगठन श्रीनगर गढ़वाल द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गयी. इस मौके पर संगठन द्वारा नगर निगम श्रीनगर में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा में पुष्पांजलि अर्पित की गई.

उसके पश्चात निगम कार्यालय में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र का अनावरण किया गया. साथ ही भीमराव अंबेडकर की जीवन पर वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए तथा उनके विचारों से समाज में सुधार का संविधान की रक्षा हेतु संकल्पित हुए.

उसके बाद अवकाश प्राप्त कर्मचारी संगठन ने उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर गढ़वाल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए. जिसमे डॉक्टर सलूजा एवं अन्य चिकित्सक तथा कर्मचारी वर्ग ने भी सहयोग प्रदान किया. इसके अलावा उदय राम लखेरा, गणेश प्रसाद टम्टा, गजेंद्र सिंह रावत, बीपी सती, प्रेम लाल केवट, विमल प्रसाद बहुगुणा, शंभू प्रसाद भट्ट, मनोहर मणि भारती, राजेंद्र सिंह नेगी, गिन्नी देवी, शिव सिंह बिष्ट, शिव प्रसाद बहुगुणा, शंकर सिंह पटवाल आदि ने सहयोग किया.