पौड़ी : जूनियर शिक्षक संगठन जनपद पौड़ी द्वारा 14 दिसम्बर को सभी विकास खण्डों में शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का प्रारंभ किया जा रहा है। जिसमें शिक्षा के उन्नयन के संबंध में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा एवं परिचर्चा की जाएगी। इसमें 2 सत्र होंगे। प्रथम सत्र में शैक्षिक उन्नयन संबंधी चर्चा एवं द्वितीय सत्र में ब्लाक कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। जिसके लिए समस्त जनपद में पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। यह कार्यक्रम जनपद कार्यकारिणी की दिशा निर्देशन में संपन्न होंगे।

रा.जू.हाई.शि. संघ के जिलामंत्री मुकेश काला ने यह जानकारी देते हुए बताया कि शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी निम्न बिन्दुओं पर चर्चा परिचर्चा की जाएगी।

शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी के मुख्य बिंदु:

  1. प्रारंभिक शिक्षा की स्थिति।
  2. घटती छात्र संख्या।
  3. छात्रों का सर्वांगीण विकास।
  4. शिक्षण एवं पठन-पाठन में नवाचारी शिक्षा को शामिल करना।
  5. वर्तमान परिदृश्य में कोरोना संक्रमण काल में शैक्षिक गतिविधियों में पिछड़े बच्चों के लिए उठाये गए कदम।
  6. शिक्षा के विकास हेतु छात्र, शिक्षक और अभिभावक समन्वय एवं डायट, एससीईआरटी कार्यक्रमों की सफलता एवं उनमे समन्वय स्थापित करना।