elderly woman died due to collapse of a house wall in Pauri heavy rain

Pauri News: उत्तराखंड में राजधानी देहरादून समेत कई पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण पौड़ी जिले में शुक्रवार रात को बड़ा हादसा हो गया। यहां मकान की दीवार गिरने एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। जिला प्रशासन की घटना की सूचना शनिवार सुबह को मिली।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक पौड़ी गढ़वाल के मनियास्यूं पट्टी के कुस्याण गांव में शुक्रवार रात को अतिवृष्टि के चलते  एक घर की दीवार गिर जाने से घर के अन्दर रह रही बुजुर्ग महिला की मलवे में दबकर मृत्यु हो गयी। संयुक्त मजिस्ट्रेट अनामिका ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह उन्हें कुस्याण गांव में हुए इस हादसे की सूचना मिली। बताया कि बीती देर रात भूमा देवी पत्नी प्रताप सिंह उम्र 81 वर्ष मकान के निचले तल में सो रही थी। इस दौरान एक तरफ की दीवार ढह गई, जिससे मलवे से दबकर महिला की मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि आज सुबह ग्राम प्रधान दिउसा रमेश चंद्र ने राजस्व उपनिरीक्षक को दूरभाष पर घटना की जानकारी दी। घटना स्थल पर पहुँचकर राजस्व उपनिरीक्षक व ग्रामीणों ने महिला के शव को मलवे से बाहर निकालकर पंचायतनामा की कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पौड़ी भेज दिया गया है।

पौड़ी के गगवाड़ा गांव में एक महिला के बाथरूम में गिर जाने से मौत

पौड़ी जनपद के गगवाड़ा गांव में एक महिला के बाथरूम में गिर जाने से मौत हो गई है। शव को राजस्व पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पौड़ी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत गग्वाडस्यूं पट्टी के गगवाड़ा गांव की रहने वाली एक महिला जब नहाने के लिए बाथरूम गई और लंबे समय तक वापस नहीं आई तो तब परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से बाथरूम का दरवाजा तोड़ा और पाया कि महिला अचेत अवस्था में फर्श पर गिरी हुई है। आनन फानन में महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।

शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है जिसमें मौत के करणो का पता चल पाएगा स्थानीय पटवारी साकिर हुसैन तथा मनोज कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर वे जिला अस्पताल पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली यह आशंका व्यक्त की जा रही है कि संभवतः महिला को नहाते वक्त ह्रदय घात हुआ हो। सही करणों का पता पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलपाएगा। राजस्व पुलिस अपने अनुसार भी इस घटना की जांचकर रही है।