Demand for restoration of old pension: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर उत्तराखंड में एक बार फिर ओपीएस संयुक्त मोर्चा आन्दोलन रत हैं। रविवार को पुरानी पेंशन योजना बहाली की मांग को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर बड़ी संख्या में प्रदेश के कार्मिक संगठनों के शीर्ष पदाधिकारी, सदस्य, शिक्षक, अधिकारी राजधानी देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में एकत्रित हुए। वहां से जुलूस निकालते हुए कर्मचारियों ने एश्ले हॉल चौक, दिलाराम बाजार होते हुए मुख्यमंत्री आवास के लिए कूच किया। हालाँकि पुलिस ने कर्मचारियों को हाथीबड़कला में बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया।

इसबीच पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सीएम आवास कूच कर रहे कर्मचारियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। कर्मचारियों द्वारा बैरिकेड तोड़ने का बहुत प्रयास किया गया। परन्तु उन्हें सफलता नहीं मिली। इस बीच कर्मचारी सड़क पर धरने पर बैठ गए।

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल ने बताया कि धरने के दौरान  मुख्यमंत्री कार्यालय से ज्ञापन हेतु वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी इंद्र सिंह कड़ाकोटी सभा स्थल पर पहुंचे। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री से वार्ता का आश्वासन मिलने पर ही अपना कार्यक्रम स्थगित करने की बात कही गई। जिस पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम अधिकारी द्वारा आश्वस्त किया गया कि शीघ्र ही मुख्यमंत्री से वार्ता हेतु आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री इस विषय पर गंभीर हैं और शीर्ष धिकारियों के साथ तीन बार की वार्ता कर चुके हैं।

आज मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम में राजकीय शिक्षा संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह चौहान, फेडरेशन के प्रदेश महासचिव मुकेश बहुगुणा, राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी सिंह रावत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिव सिंह नेगी, प्रदेश अध्यक्ष जयदीप रावत, प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल, प्रदेश प्रभारी विक्रम सिंह रावत, प्रदेश महिला अध्यक्ष बबीता रानी, गढ़वाल मंडल महिला अध्यक्ष रश्मि गौड़, प्रांतीय प्रवक्ता डॉक्टर कमलेश कुमार मिश्रा, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष पूर्ण सिंह का फर्स्वाण, सचिव नरेश कुमार भट्ट , माखन लाल शाह, अमित ममगाई, गिरीश पनेरु, नरेंद्र पटवाल, सुभाष झाल्डियाल, रविंद्र राणा, कुलदीप कंडारी, संजय भास्कर, सुभाष रौथाण, दिनेश भंडारी, महावीर मेहता, अनिल नौटियाल, संजय बिजलवान, अनीता गोसाई,  जीवंती नेगी, जगदीश चिलवान, राजेश भट्ट, इंजीनियर वीरेंद्र गुसाईं, प्रदीप घिल्डियाल, जसपाल केमवाल, संग्राम सिंह नेगी, संजय नेगी, आलोक रौथाण,  रणवीर सिंधवाल, प्रदीप कुमार, मनोज काला, हरेंद्र नेगी, जसपाल सिंह रावत, मनोज डंडरियाल,  पुष्पा नेगी, त्रिमूर्ति सिंह नेगी, सेवानिवृत्ति एनपीएस पीड़ित कर्मचारी, बुद्धि प्रसाद पेटवाल,  नागेंद्र पुरोहित, लक्ष्मण सिंह सजवाण, दरबान सिंह भंडारी, अवधेश सेमवाल, सतीश कुमार सिंह, सन्तोष खण्डूरी, शंकर भट्ट, नरेश टम्टा, अशुतोष सेमवाल सभी जनपदों के अध्यक्ष एवं मंत्री तथा विभिन्न संगठनों के अध्यक्ष मंत्री उपस्थित रहे।