पौड़ी: पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार गणेश लाल कोहली एवं अपर उपनिरीक्षक राय सिंह के पुलिस विभाग में अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के अवसर पर शनिवार को पुलिस लाईन पौड़ी में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे द्वारा पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार गणेश लाल कोहली एवं अपर उपनिरीक्षक राय सिंह को स्मृति चिन्ह, शॉल व उपहार भेंट करते हुये पुलिस परिवार की ओर से उनके सेवानिवृत जीवन के सुखद शान्तिमय एवं भविष्य में स्वस्थ जीवन एवं सुखद पारिवारिक जीवन की कामना के साथ भावभीनी विदाई दी गई। साथ ही उनके द्वारा पुलिस विभाग को दी गई सेवाओं एवं उनके कर्तव्य परायणता व ईमानदारी की सराहना की गई।
गणेश लाल कोहली वर्ष 1981 में आरक्षी पद पर भर्ती हुए थे। वर्ष 1988 में मुख्य आरक्षी स.पु. के पद पर, 1993 में पीसी के पद पर, 2002 को दलनायक के पद पर तथा 2014 में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नत हुये। गणेश लाल कोहली द्वारा 41 वर्ष 04 माह अपनी सेवाएं पुलिस विभाग को प्रदान की गयी। अपने सम्पूर्ण सेवाकाल में इनके द्वारा चमोली, 40 वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार, 41वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद, 47 वीं वाहिनी पीएसी टास्क फोर्स बरेली, लखनऊ, देहरादून, उत्तरकाशी, पिथोरागढ़, रूद्रप्रयाग तथा पौड़ी गढ़वाल में नियुक्त रहकर पुलिस विभाग को अपनी सेवाए प्रदान की। अपने सेवाकाल में ड़यूटी के प्रति लगनशील, मेहनती, मृदुभाषी एवं व्यवहार कुशल रहे हैं।
वाही राय सिंह वर्ष 1982 को आरक्षी पद पर भर्ती हुए थे। 2009 में मुख्य आरक्षी के पद पर तथा 2022 में अपर उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुये। राय सिंह द्वारा 41 वर्ष 02 माह अपनी सेवाएं देकर अपने सम्पूर्ण सेवाकाल में इनके द्वारा जनपद चमोली, रूद्रप्रयाग तथा पौड़ी गढ़वाल में नियुक्त रहकर पुलिस विभाग को अपनी सेवाएं प्रदान की। अपने सेवाकाल में ड़यूटी के प्रति लगनशील, मेहनती, मृदुभाषी एवं व्यवहार कुशल रहे है।
इस मौके पर गणेश लाल कोहली ने कहा कि पुलिस बल को प्रतिदिन विभिन्न चुनौतियों का सामना तो करना ही पडता है। परन्तु यदि हम दिये गये कार्यों व अपने कर्तव्यों का पालन ईमानदारी व निष्ठापूर्वक करें तो काफी हद तक कार्य आसान हो जाता है। उनके द्वारा पुलिस परिवार को अनुशासन में रहते हुये ईमानदारी से अपने कार्यों को सम्पादित करने हेतु प्रेरित किया गया।