shikshak-ki-vidayi

कांसखेत : राजकीय इंटर कॉलेज कांसखेत, विकासखंड कल्जीखाल, पौड़ी गढ़वाल के संस्कृत प्रवक्ता सुदमा प्रसाद कपटियाल की सेवानिवृत्ति पर राजकीय इंटर कॉलेज कांसखेत के शिक्षकों, शिक्षणेतर कर्मचारियों एवं क्षेत्रीय जनता द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। श्री कपटियाल विगत कुछ वर्षों से राजकीय इंटर कॉलेज कांसखेत में प्रवक्ता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनकी विदाई पर खण्ड शिक्षा अधिकारी तथा क्षेत्र की जनता द्वारा उनकी कार्यशैली की सराहना की गई। सुदमा प्रसाद कपटियाल एक जोतिश्चर्य भी है। इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी इदरीश अहमद ने कहां कि शिक्षक कपटियाल ने भले ही कांसखेत में कम समय अपनी सेवायें दी, परन्तु उन्होंने कम ही समय में अपने स्वभाव एवं भले आचरण से सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने कहा कि यह शौभाग्य की बात है कि सुदमा प्रसाद कपटियाल ने शिक्षा भी इसी विद्यालय से ली और आज सेवानिर्वित भी इसी विद्यालय हो रहे हैं। समाजिक कार्यकर्ता जगमोहन डांगी ने कहा कि सुदमा प्रसाद जी की नौकरी के साथ साथ धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में क्षेत्र में बराबर सहभागिता रही। वह सिद्धपीठ थानेश्वर महादेव मंदिर कमेटी के सचिव पर भी अपनी सेवाएं देते रहे। उनने विदाई समारोह में खण्ड शिक्षा अधिकारी इदरीश अहमद, प्रधानचार्य मोहमद कादिर, वरिष्ठ प्रशानिक अधिकारी अर्जुन नेगी, ग्राम प्रधान थनुल नरेन्द्र सिंह नेगी, पूर्व प्रधान दिउसी शिव प्रसाद शास्त्री, मंगल सिंह लिंगवाल, युवा संगठन समिति के अध्यक्ष अजय मोहन नेगी, सजंय रावत आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक हेमंत नैथनी ने किया।