Gaurav Senani Association Uttarakhand

गौरव सेनानी एसोसिएशन उत्तराखंड के तत्वधान में रविवार को चौबट्टाखाल के नौगांवखाल में गौरव सेनानी पूर्व सैनिक पूर्व अर्द्धसैनिक संगठन चौबट्टाखाल मंडल का पहला स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सेंटर कमांडेंट लैंसडौन डिप्टी कमांडेंट कर्नल कुलदीप सिरोही (SM) ने किया। कार्यक्रम से पहले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और राष्ट्रीय गान के साथ ही राजकीय इंटर कॉलेज चौबट्टाखाल की छात्राओं ने अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत और सैनिकों के सम्मान में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि सेना मेंडल प्राप्त कर्नल कुलदीप सिरोही ने उपस्थित वीर नारियों को अंग वस्त्र ओढ़कर सम्मानित किया। साथ देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुत्र के पिता मदन सिंह बड़ेथ को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर डिप्टी कमांडेंट कर्नल कुलदीप सिरोही (SM) ने पूर्व सैनिकों से उनके क्षेत्र से ज्यादा से ज्यादा सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए प्रेरित करने को कहा।

उन्होंने पूर्व सैनिक संगठन चौबट्टाखाल की मांगपत्र में मुख्य मांग चौबट्टाखाल में सीएसडी कैंटीन सुविधा की मांग सेना मुख्यालय को प्रेषित करने की बात कही। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि फिलहाल चौबट्टाखाल और रिखणीखाल क्षेत्र में मोबाइल वैन द्वारा कैंटीन सुविधा उपलब्धि करने का प्रस्तावित है। उन्होंने गौरव सेनानी एसोसिएशन उत्तराखंड चौबट्टाखाल मंडल द्वारा पूर्व सैनिक परिवारों एवं वीर नारियों के लिए किये जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए पूर्व सैनिक संगठन का आभार व्यक्त किया। साथ ही गौरव सेनानी एसोसिएशन चौबट्टाखाल मंडल द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह एवं पहाड़ी मिठाई अरसे की कंडी भेंट की। उन्होंने सभी गौरव सेनानी एसोसिएशन चौबट्टाखाल मंडल का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि गढ़वाल राइफल सेंटर सूबेदार मेजर विक्रम सिंह कंडारी ने भी पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों को संबोधित किया। इस अवसर पर गौरव सेनानी पूर्व सैनिक अर्द्ध सैनिक संगठन चौबट्टाखाल के अध्यक्ष चंद्र सिंह कैंत्तुरा ने पूर्व सैनिकों की ओर से उनकी समस्याओं को लेकर एक मांग पत्र भी मुख्य अतिथि कर्नल कुलदीप सिरोही SM को सौंपा। उन्होंने कहा कि चौंदकोट चौबट्टाखाल मंडल वीरों की भूमि है। उन्होंने वीरांगना तीलू रौंतेली का आदम साहस का भी उदाहरण दिया। इस अवसर पर गौरव सेनानी एसोसिएशन उत्तराखंड चौबट्टाखाल मंडल द्वारा सतपुली न्यारघाटी क्षेत्र के समाजसेवी एवं उद्योगपति ठाकुर सुंदर सिंह चौहान को भी स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र ओढ़कर कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सुरेन्द्र सिंह मियां पूर्व प्रमुख एवं संरक्षक पूर्व सैनिक संगठन चौबट्टाखाल, ब्रह्मानंद सुंदरियाल उपाध्यक्ष, राजपाल सिंह रावत कोषाध्यक्ष, द्रोपदी देवी, संपति देवी, सुनीता देवी, बीरा देवी सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक एवं वीर नारिया मौजूद थी। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सैनिक महिपाल सिंह रावत ने किया।