fit-india-plogging-run

श्रीनगर गढ़वाल: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को राजकीय इंटर कॉलेज जखण्ड, टिहरी गढ़वाल में गांधी जी व शास्त्री जी की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। सर्वप्रथम प्रातः 8:00 बजे स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. यशवंत नेगी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात प्रधानाचार्य डॉ. नेगी ने छात्र-छात्राओं को फिट इंडिया प्लागिंग रन (Fit India Plogging run) के बारे में समझाया तथा विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं की पृथक-पृथक समूह में बांटकर विभिन्न मार्गों पर फिट इंडिया प्लागिंग रन के लिए रवाना किया। इस दौरान छात्राओं के समूह में जीसी भट्ट, राजपाल कठैत, विनीता कलूडा व गीता चौहान को रवाना किया। जबकि छात्र समूह के साथ सुरेंद्र सिंह रावत, विजेंद्र पुंडीर, विक्रम सिंह भंडारी, वीना रतूड़ी को रवाना किया। इन समूहों द्वारा आसपास के क्षेत्र में फैले हुए प्लास्टिक कूड़े को इकट्ठा किया गया। जिसे निस्तारण हेतु जमा किया गया। fit-india-plogging-run

फिट इंडिया प्लागिंग रन के पश्चात गांधी जी और शास्त्री जी की फोटो का प्रधानाचार्य एवं स्टाफ द्वारा माल्यार्पण कर रामधुन सुनाई गई। इस अवसर पर सांस्कृतिक समिति के सदस्यों गीता चौहान, विनीता कालड़ा, वीना रतूड़ी, कृष्णपाल सिंह द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। तत्पश्चात स्वच्छता कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य व मुख्य अतिथि अभिभावक-शिक्षक संघ के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह पुंडीर, जबर सिंह पुंडीर, बलवीर सिंह बिष्ट आदि द्वारा पुरस्कृत किया गया। मंच संचालन स्वतंत्र कुमार,  ओमप्रकाश बडोनी, विक्रम सिंह भंडारी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में साउंड सिस्टम की व्यवस्था मुकेश रावत द्वारा की गई।