थानेश्वर महादेव मंदिर : पौड़ी जनपद के विकासखण्ड कल्जीखाल के मनियारस्यूं पट्टी स्थित सिद्धपीठ थानेश्वर महादेव मंदिर परिसर में बैकुंठ चतुर्दर्शी पर्व पर खड़ दिया अनुष्ठान के लिए रामनगर, पौड़ी, डांग कल्जीखाल, भटकोटी तालसरी (कोटद्वार) से पांच दम्पति पहुंचे। मंदिर के कुल पुरोहितों द्वारा ब्रह्म मुहर्त में हवन-पूजा के बाद पांचों दम्पतियों का खड़ दिया अनुष्ठान संम्पन कराया गया। मंदिर के महंत गंगा भारती महाराज ने संतान की कामना लेकर आये सभी दम्पतियों को आशीर्वाद दिया। अनुष्ठान करवाने वाले पुरोहितों में पण्डित शिव प्रसाद शास्त्री, सुदामा प्रसाद कबटियाल, ज्वाल्पा प्रसाद, अशोक थपलियाल आदि ने खड़ दीया अनुष्ठान संम्पन करवाया।

मंदिर समिति के अध्यक्ष जगमोहन डांगी ने बताया कि इस वर्ष बैंकुठ चतुदर्शी मेला का भव्य आयोजन किया गया। मंगलवार को थनुल के ग्रामीण ढोल-दमाऊ के साथ शिव ध्वजा (निशाण) लेकर अतिथियों के साथ मंदिर पहुंचे और मंदिर में निशाण चढ़ाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य गढ़कोट संजय डबराल ने बताया कि जब वह ग्राम प्रधान थे तभी से थानेश्वर महादेव में हर धार्मिक पर्व पर आते हैं। उन्होंने कहा की थानेश्वर महादेव की बहुत मान्यता है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के अनुसार मंदिर समिति द्वारा जो भी मांग की जाएगी उन्हें सहज स्वीकार होगा। उन्होंने खड़ दिया अनुष्ठान करने वाले दम्पतियों के स्नान करने के लिए गर्म पानी करने के लिए गीजर की व्यवस्था करने की बात कही। वहीँ विशिष्ट अतिथि प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष कमल रावत ने कहा कि थानेश्वर महादेव मंदिर को देश-दुनिया में अध्यक्ष जगमोहन डांगी एक विशेष पहचान दिलाई। पूर्व में उनके अग्रह पर जिलाधिकारी सिद्धपीठ थानेश्वर महादेव के दर्शन भी कर चुके हैं। उन्होंने कहा जो यहाँ एक बार सच्ची श्रद्धा से दर्शन करने आता उसे थानेश्वर महादेव बार-बार बुला लेते है। उन्होंने कहा कि गांव से मंदिर प्रवेश द्वार तक मनरेगा से सीसी रोड़ करवाने में ग्राम प्रधान थनुल का सहयोग करेंगे।

इस अवसर पर समाजसेवी विनोद धनोसी ने कहां उन्हें भी एक साल में थानेश्वर महादेव के तीन बार दर्शन हो चुके हैं। इस भव्य आयोजन पर मंदिर समिति द्वारा कई वर्षों से लगातार मंदिर में धार्मिक आयोजन पर उत्कृष्ट सहयोग के लिए क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी सज्जन सिंह नेगी एवं आचार्य सुदामा प्रसाद कबटियाल को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिंह भेंट कर सम्मानित किया गया।

मेला आयोजन के दौरान लोक गायक मुकेश कठैत द्वारा चलो थानेश्वर महादेव दर्शन कर योला भजन सीडी का विमोचन थनुल महिला मंगल दल एवं अतिथियों के कर कमलों से किया गया। यह भजन रिकॉर्डिंग नरेन्द्र सिंह नेगी अध्यक्ष दिल्ली थानेश्वर महादेव मंदिर समिति ने अपने माता-पिता की याद में समर्पित किया। साथ ही उन्होंने अपनी ओर से रात्रि मेले पर भण्डारे का भी आयोजन किया। मेले में इस बार पौराणिक डौंर-थाली वादन, नृत्य एवं मंडाण भी आकर्षक रहा।

वही स्थानीय कीतर्न मण्डलियों द्वारा रातभर भजन-कीर्तन किए गए। मण्डलियों के साथ  हारमोनियम पर यसवंत बिष्ट, ढोलक पर अशोक थपलियाल ने साथ दिया। इस अवसर पर भास्कर बहुगुणा, ग्राम प्रधान पल्ली जयवीर रावत, ग्राम प्रधान उर्मिला देवी बुटली, ग्राम प्रधान डांगी भगवान सिंह, मंदिर समिति के उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह रावत, कार्यकारी अध्यक्ष मनमोहन रावत, केशर सिंह नेगी, प्रधानाचार्य राइका दिउसी दीनदयाल सिंह, प्रधानाचार्य राउमा डांगी यशवंत सिंह बिष्ट, पूर्व प्रधान उमा देवी, पूर्व प्रधान बीरेन्द्र दास, प्रमोद रावत, विमल रावत, सूरज रावत, महिला मंगल दल अध्यक्ष बसन्ती देवी, शीला देवी, मीना देवी, मंजू देवी, महेश्वरी देवी आदि मौजूद रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान नरेन्द्र सिंह नेगी ने की। कार्यक्रम संचालन मंदिर समिति के अध्यक्ष जगमोहन डांगी ने किया।