Delhi Dehradun Expressway Accident: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर उद्घाटन से पहले एक भीषण हादसे की खबर सामने आ रही है। आज देर शाम दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर एक के बाद एक पांच गाड़ियाँ आपस में टकरा गई। 14 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने वाले हैं।
आज दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक भीषण सड़क हादसे में पांच गाड़ियां आपस में टकरा गईं। यह हादसा उस वक्त हुआ जब क्षेत्र में प्रधानमंत्री के संभावित दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्थाएं सख्त की जा रही थीं। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार और अचानक ब्रेक लगने के कारण यह दुर्घटना हुई, जिसमें एक के बाद एक पांच वाहन आपस में भिड़ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई गाड़ियों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
हादसा सहारनपुर के बिहारीगढ़ थाना इलाके की मोहंड पुलिस चौकी क्षेत्र में डाट काली मंदिर के पास हुआ। घटना की जानकारी मिलने के बाद बिहारीगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक को कंट्रोल किया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, तेज रफ्तार की वजह से हादसा हुआ। इस हादसे में एक के बाद एक पांच गाड़ियां आपस में टकरा गईं। तेज रफ्तार की वजह से अचानक ब्रेक लगाना हादसे का प्रमुख कारण रहा। हादसे के बाद एक्सप्रेस पर जाम लग गया। हालांकि पुलिस की तत्परता की वजह से एक्सप्रेस पर फिर से यातायात सुचारू रुप से चालू हो सका। हादसे में आपस में टकराई गाड़ियों का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। गनीमत रही की इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को किनारे कर एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक को सुचारू कराया। पीएम मोदी के दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं। अधिकारियों ने वाहन चालकों से एक्सप्रेसवे पर निर्धारित गति सीमा का पालन करने की अपील की है।



