सतपुली: नगर पंचायत सतपुली में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर गुरुवार को नगर पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र चौहान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। नगर पंचायत के चारों वार्ड सदस्यों, नगर पंचायत के सभी कर्मचारियों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और बापू का प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम पति तू पावन सीता राम गया गया। सभी ने बापू के आदर्शो को जीवन में उतारने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर शहरी विकास निदेशालय उत्तराखंड के निर्देशों पर पर्यावरण मित्रो को स्वास्थ्य किट वितरण किए गए। इसके अलावा सभी पर्यावरण मित्रों को संयुक्त रूप में ₹38000 की धनराशि पारितोषिक के तौर पर चैक वितरण किया गया। इस मौके नगर पंचायत में कुछ उल्लेखनीय कार्य करने वाले पर्यावरण मित्रों को नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर समाजिक कार्यकर्ता एवं कुंती दयाल फाउंडेशन के अध्यक्ष दिगमोहन सिंह नेगी, नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी पूनम, पार्षद चंद्रमोहन सिंह, अमन रावत, दीपिका मियां, पूर्व प्रधानाचार्य उम्मेद सिंह रावत, गंगा सिंह बिष्ट, त्रिलोक सिंह नेगी, कैप्टन रणधीर सिंह नेगी, प्रेम सिंह रावत, धनीराम धस्माना, हर्ष वर्धन गौड़, पीएलवी समाजिक कार्यकर्ता जगमोहन डांगी सहित समस्त पर्यावरण मित्र मौजूद रहे।
जगमोहन डांगी