'a small kitchen

देहरादून : कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते देशभर में चल रहे लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों की मदद के लिए देहरादून में कुछ स्थानीय लोगों द्वारा पिछले 19 दिनों से ‘एक छोटी सी रसोई’ नाम से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जरूरतमंदो को प्रतिदिन भोजन वितरित किया जा रहा है। मोहकमपुर स्थित पैट्रोल पम्प के समीप हरीश चन्द्र के प्लाट पर भोजन बनाया जा रहा है। इस अभियान में कार्यकर्ताओं द्वारा सरकारी निर्देशों का पूरा पालन किया जा रहा है।

'a small kitchen

‘एक छोटी सी रसोई’ के कार्यकर्ताओं द्वारा अवगत कराया गया कि इस अभियान को शुरू में 50 जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरण के साथ किया गया जो कि धीरे-धीरे बढ़कर आज इस अभियान के तहत 280 से 300 लोगों को प्रतिदिन भोजन वितरित किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस अभियान को बढ़ाने में क्षेत्रीय लोगों द्वारा अपना सहयोग दिया गया। हम सभी प्रदाताओं का ह्दय से आभार प्रकट करते है। जिन्होंने इस अभियान को खाद्य सामग्री के साथ शक्ति ओर ऊर्जा प्रदान की। ‘एक छोटी सी रसोई’ के कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमारा प्रयास है कि क्षेत्र के सभी जरूरतमंद लोगों को इसका फायदा मिलते रहे।

भोजन बनाने व वितरण में हमारी ‘एक छोटी सी रसोई’ के सदस्य संजय मौर्य, विनय नेगी, विक्रम सिंह रावत, सुनील, चतर सिंह रावत, राजकुमार सेमवाल, अतुल ध्यानी, सुभाष सिलोड़ी, राजेन्द्र प्रसाद वर्मा, शिव सिंह रावत, गणेश चन्द्र तिवारी, संतोष रावत, रोशन पुण्डोरा व रामनाथ के सहयोग से किया जा रहा है।