KHAIRALING MAHADEV MELA SAMITI

कल्जीखाल : पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड कल्जीखाल के अंतर्गत असवालस्यूं पट्टी के मुंडनेश्वर में प्रति वर्ष 6 और 7 जून को लगने वाले पौराणिक खैरालिंग महादेव मेले का इस वर्ष भी भव्य आयोजन किया जायेगा। इसको लेकर तैयारियां शुरु हो चकी हैं. इसीक्रम में आज खैरालिंग महादेव मंदिर प्रांगण मे “खैरालिंग मुंडनेश्वर महादेव मंदिर मेला समिति” की एक बैठक आयोजित की गयी।

बैठक में सबसे पहले मेला समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमे ग्राम थैर निवासी अनिल नेगी को सर्वसमिति से मेला समिति का नया अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित किया गया. इसके साथ ही अन्य पदों पर भी सभी पदाधिकारी निर्विरोधनिर्वाचित किये गए.

मेला समिति की नव निर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारी

  1. अध्यक्ष – अनिल नेगी (थैर)
  2. उपाध्यक्ष – जसपाल सिंह (झटकण्डी)
  3. कोषाध्यक्ष – मनीष खुगशाल (किनगोड़ी)
  4. सचिव – विवेक नेगी (सूला)
  5. उपसचिव – रोशन उप्रेती (सकनोली)
  6. सदस्य – अर्जुन सिंह पटवाल (दिवई)
  7. सदस्य – कमल किशोर (सांगुड़ा)
  8. सदस्य – ललित (नगर)
  9. सदस्य – विकास चन्द्र (भट्टीगांव)
  10. सदस्य – जयप्रकाश गौड़ (मिरचौड़ा)
  11. सदस्य – अंकित खंकरियाल (पवसोला)