जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संगठन जनपद पौड़ी की ब्लाक कार्यकारिणी बीरोंखाल में शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी में अधिवेशन का शुभारम्भ ब्लॉक संसाधन केन्द्र बीरोंखाल में उप शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि बिशम्बर दत लखेड़ा, जिलाध्यक्ष जय चन्द्र आर्य,  जिला मंत्री मुकेश काला, अध्यक्ष बीरोंखाल मनमोहन चौहान,  जनपद वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुदर्शन सिंह बिष्ट, दिनेश सोनी, हुक्म सिंह, बाल गोबिन्द गुप्ता तथा धर्मानन्द गौड़  द्वारा दीप प्रज्जवलित कर माँ सरस्वती के माल्यार्पण के साथ किया गया।

इस मौके पर जिला कार्यकारिणी व विशेष अतिथियों का बैच अलंकरण, माल्यार्पण एवं स्मृति चिह्नों द्वारा स्वागत सम्मान किया गया।

शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी में निम्नलिखित बिन्दुओं पर चर्चा की गयी

  1. सभी वक्ताओं द्वारा शिक्षा के सर्वांगीण विकास में नवाचार एवं डिजिटल शिक्षा को शामिल करने पर विशेष चर्चा।
  2. शिक्षा के विकास हेतु छात्र,शिक्षक और अभिभावक के बीच समन्वय।
  3. एससीईआरटी, डायट और विभागीय कार्यक्रमों में तालमेल।
  4. जूनियर हाई स्कूलों की घटती छात्र संख्या का मुख्य कारण।
  5. स्कूलों में विभिन्न विषयों में जिसमें विज्ञान गणित और अंग्रेजी के पदों पर शिक्षकों की कमी  शिक्षा के स्तर में गिरावट का मुख्य कारण है।
  6. नैतिक शिक्षा को विषय के रुप में शामिल किया जाय।
  1. दूरस्थ ब्लॉकों में विषय अध्यापकों की कमी।

जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संगठन जनपद पौड़ी के विकासखंड बीरोंखाल में त्रैवार्षिक अधिवेशन में विकासखंड कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर धर्मानन्द गौड, मंत्री  दिनेश सोनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाल गोबिन्द गुप्ता,  कोषाध्यक्ष जगदम्बा ढौडिपाल, बरिष्ठ सयुक्त मत्रीं आशीष पुण्डीर को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव पर्यवेक्षक मनमोहन चौहान और हुक्म सिंह द्वारा निर्वाचन सफलता पूर्वक सम्पन्न किया गया। सभी विजयी प्रत्याशियों को जिला मंत्री मुकेश काला द्वारा संघ संविधान के अन्तर्गत शपथ दिलाई गई।

जिलाध्यक्ष जयचन्द्र आर्य, जिला मंत्री मुकेश काला, मनमोहन चौहान, दिनेश सोनी, सुदर्शन सिंह बिष्ट, महेशानन्द भारती, कैलाश थपलियाल, धर्मानन्द गौड, दीवान सिहं, शिबदयाल शैलज, सुन्दर लाल जोशी, कैलाश थपलियाल, आशाराम राठौर, अरुण रावत आदि ने विचार व्यक्त किये। मंच संचालन दिनेश सोनी और अध्यक्षता जयचन्द्र आर्य द्वारा की गई।