जोशीमठ : राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा विकासखंड जोशीमठ द्वारा आज पुरानी पेंशन विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें पुरानी पेंशन बहाली पर चर्चा की गई। एवं जोशीमठ ब्लॉक कार्यकारणी का गठन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मोर्चे के प्रांतीय आईटी सेल प्रभारी अवधेश सेमवाल ने कहा कि पेंशन राज्य सरकार का विषय है उत्तराखंड सरकार जल्द ही पुरानी पेंशन बहाल करे वरना सरकार को आने वाले चुनावों में कर्मचारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सँयुक्त मोर्चा जल्द ही परिवर्तन रैली आयोजित करेगा। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक उमेश सिंह पंवार ने कहा कर्मचारियों को एक होकर पुरानी पेंशन बहाल की आवाज को बुलन्द करना होगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सँयुक्त मोर्चा की जोशीमठ ब्लॉक की कार्यकारणी का गठन भी किया गया है। जिसमे सर्वसम्मति से चंदन सिंह जदोड़ा को मुख्य संरक्षक, अशोक कुमार डोभाल को संरक्षक, मदन मोहन जोशी को ब्लॉक अध्यक्ष, अब्बल सिंह बिष्ट को ब्लॉक सचिव, कु. गीता रावत, श्रीमती कमला बिष्ट को महिला उपाध्यक्ष, गौरव सिंह कुंवर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दिनेश चंद्र भट्ट को उपाध्यक्ष, सोमेश भंडारी को संगठन सचिव, विपिन पुरोहित को मीडिया प्रभारी तथा दीप नारानायण तोपाल को प्रवक्ता चुना गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में आशीष मिश्रा, राकेश फरस्वाण, सतेंद्र कुमार, जगदीश चौहान, सुधीर कुंवर, गीता नेगी, ज्योति कुंवर, सरिता सकलानी आदि मौजूद रहे।



