श्रीनगर गढ़वाल : राजकीय सयुंक्त कर्मचारी महासंघ मेडिकल कॉलेज/बेस हॉस्पिटल श्रीनगर का शनिवार को श्रीकोट गंगानाली में द्विवार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया। इस दौरान नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया।
दो सत्रों में चले कार्यक्रम के प्रथम सत्र में कर्मचारियों द्वारा समस्याओं और उसके समाधान हेतु चर्चा की गई। तथा कोरोना काल में की गई अपनी सेवाओं के लिए सभी ने एक दूसरे को बधाई दी। साथ ही शासन से मांग की गई कि करोना सम्मान उन सभी व्यक्ति को दिया जाए जिन्होंने प्रथम पंक्ति में रहकर काम किया। इसके साथ ही या भी चर्चा की गई कि मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाना चाहिए। आयोजन के दूसरे सत्र में पूरानी कार्यकारिणी के कार्यों को आभार व्यक्त करते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
जिसमें राजेंद्र चौहान को संरक्षक, राकेश रावत अध्यक्ष, पुष्पलता उपाध्यक्ष, ममता नेगी उपाध्यक्ष, तेजवीरी चौधरी महासचिव, ललित राणा सयुंक्त सचिव, नागेश्वर नौडीयाल कोषाध्यक्ष, शिव दर्शन नेगी संप्रेक्षक, अनुसूया प्रसाद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचन निर्वाचन अधिकारी के रुप में दिनेश लखेडा, प्रदेश अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ, जयदीप रावत, मंडलीय अध्यक्ष राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सयुंक्त मोर्चा एवं महेश गिरी संयोजक राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा रहे। प्रथम सत्र अधिवेशन में मुख्य अतिथि सीताराम पोखरियाल प्रदेश महामंत्री, जय दीप रावत राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सयुंक्त मोर्चा उत्तराखण्ड, जसपाल रावत संरक्षक राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सयुंक्त मोर्चा, महेश गिरि संरक्षक मनोज भंडारी सचिव राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सयुंक्त मोर्चा शाखा श्रीनगर ने अपने विचार रखे।
सभी वक्ताओं ने अपने हितों की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया, साथ ही करोना काल में प्रथम लाइन में काम करने के लिए साधुवाद दिया। साथ ही पुरानी पेंशन बहाली के लिए हर संभव एकजुट होते हुए मिशन की तरह काम करने पर जोर दिया। अधिवेशन मे शामिल राजेंद्र रावत, विमल राणा, रविंद्र, प्रमोद, आरती, धन सिंह नेगी, अरुण बडोनी, अरुण बर्तवाल, मुकेश रावत, भगवान सिंह, दिलावर सिंह, विनोद, रजनीकांत, राकेश कोठारी, प्रकाश तौकीर, सुबोधनी, सरस्वती, प्रियंका, पूजा, अंजू रौथाण, सरिता पुरोहित आदि शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन अरूण बडोनी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के समापन से पूर्व मेडिकल कॉलेज के संगनिष्ठ साथी स्वर्गीय प्रवीन नेगी को याद करते हुए हुए दो मिनट का मौन रखा गया।