State Teachers Union Dwarahat Block Unit

द्वाराहाट: राजकीय शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई द्वाराहाट द्वारा शनिवार को शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी एवं दिवार्षिक निर्वाचन अधिवेशन का आयोजन अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज द्वाराहाट में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वाराहाट ब्लॉक प्रमुख दीपक किरौला, विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा कार्यालय प्रशासनिक अधिकारी पी .सी. गैरोला एवं राजकीय शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष भारतेंदु जोशी, जिला मंत्री भूपाल सिंह चिलवाल व चुनाव पर्यवेक्षक जीवन नेगी, चुनाव अधिकारी नवीन चंद्र मठपाल व अजय जोशी की गरिमामय उपस्थिति में नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया।

जिसमें राजकीय शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष पद पर बिशन सिंह अधिकारी, उपाध्यक्ष पद पर दिवाकर जोशी, महिला उपाध्यक्ष पद पर सोनिका नेगी, मंत्री पद पर विनोद कुमार पपनै, संयुक्त मंत्री पद पर जयपाल सिंह अधिकारी, संयुक्त मंत्री महिला पद पर भावना पंत, आय-व्यय निरीक्षक पद पर माया मेहरा का निर्विरोध चयन किया गया।

इस अवसर पर सभी ने अपने-अपने विचार रखें शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार एवं नवाचार के साथ नवीन कौशल पर जोर दिया और शिक्षा के क्षेत्र में आ रहे बदलाव के साथ शिक्षकों के विभिन्न समस्याओं को पटल में रखा गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भारतेंदु जोशी भूपाल सिंह चिलवाल, जीवन नेगी, अजय जोशी, नवीन, नवीन  मठपाल, सोनिका नेगी, बिशन सिंह, त्रिभुवन उपाध्याय, प्रकाश चंद जोशी, विनोद कुमार पपनै, आदि शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विनोद पपनै द्वारा किया गया।