जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संगठन जनपद पौड़ी की ब्लाक कार्यकारिणी यमकेश्वर में शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी में अधिवेशन का शुभारम्भ सीआरसी नीलकंठ यमकेश्वर में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान, खण्ड शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि प्रघानाचार्य मदनमोहन उप्रेती, प्रदेश अध्यक्ष रघुवीर पुण्डीर, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यध्य कुवंर सिंह राणा, भगत भण्डारी, जय चन्द्र आर्य, मुकेश काला, लक्ष्मण सिंह नेगी, सन्तोष गुसाँई, मेहरबान सिंह बिष्ट, जयवीर पयाल, गिरीश बडोला, दरबान सिंह बिष्ट, देवेन्द्र नेगी, द्वारा दीप प्रज्जवलित कर माँ सरस्वती और स्व. इन्द्रमणि बडोनी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य संजीव बलूनी, मदनमोहन उप्रेती, प्रान्तीय अध्यक्ष रघुवीर पुण्डीर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुँवर सिंह राणा, जिला व विशेष अतिथियों का बैच अलंकरण, माल्यार्पण एवं स्मृति चिह्नों द्वारा स्वागत सम्मान किया गया। वहीँ छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्दना और स्वागत गीत से अतिथियों का स्वागत किया गया।

जिला कार्यकारिणी द्वारा आईसीटी के विशेषज्ञ और संगठन कार्यो के लिए समर्पित शिक्षक जगदम्बा प्रसाद कुकरेती का माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

शैलेश मटियानी शिक्षक सम्मान के लिए नामित शिक्षक दरबान सिंह बिष्ट को भी संगठन द्वारा शॉल, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

विकासखण्ड यमकेश्वर कार्यकारिणी द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षक बलवीर सिंह नेगी का शॉल, स्मृति चिन्ह देकर स्वागत सम्मान किया गया।

शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी में निम्नलिखित बिन्दुओं पर चर्चा की गयी

  1. सभी वक्ताओं द्वारा शिक्षा के सर्वांगीण विकास में नवाचार एवं डिजिटल शिक्षा को शामिल करने पर विशेष चर्चा।
  2. शिक्षा के विकास हेतु छात्र,शिक्षक और अभिभावक के बीच समन्वय।
  3. एससीईआरटी, डायट और विभागीय कार्यक्रमों में तालमेल।
  4. जूनियर हाई स्कूलों की घटती छात्र संख्या का मुख्य कारण।
  5. स्कूलों में विभिन्न विषयों में जिसमें विज्ञान गणित और अंग्रेजी के पदों पर शिक्षकों की कमी  शिक्षा के स्तर में गिरावट का मुख्य कारण है।

जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संगठन जनपद पौड़ी के विकासखंड यमकेश्वर में त्रैवार्षिक अधिवेशन में विकासखंड कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद मेहरबान सिंह बिष्ट, मंत्री  जयवीर पयाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष शशिधर गौड, वरिष्ठ सयुक्त मत्रीं कुसुम चौघरी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव पर्यवेक्षक लक्ष्मण सिंह नेगी  और संन्तोष गुंसाई द्वारा निर्वाचन सफलता पूर्वक सम्पन्न किया गया। सभी विजयी प्रत्याशियों  को जिला मंत्री द्वारा संघ संविधान के अन्तर्गत शपथ दिलाई गई।

प्रदेश अध्यक्ष रघुवीर पुण्डीर, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुँवर सिंह राणा, जिलाध्यक्ष देहरादून, निर्वतमान प्रान्तीय सदस्य देवेन्द्र नेगी, सयुंक्त मंत्री भगत सिंह भन्डारी, जिलाध्यक्ष जयचन्द्र आर्य, जिला मंत्री मुकेश काला,  जिला कोषाध्यक्ष संजय केडियाल,  मनोज राणा, दरबान सिंह बिष्ट, सन्तोष गुंसाई, सत्यपाल सिंह बिष्ट, कुसुम चौघरी,  रेखा देशवाल, सुनीता बहुगुणा, नीलिमा मेवाड़, चन्द्रप्रकाश भारती, जगदम्बा प्रसाद कुकरेती, गिरीश बडोला, दिनेश रावत, मुकेश, सुनिता चौहान, असवाल, बृजलाल, अनिल रावत आदि ने विचार व्यक्त किये।

मंच संचालन भोपाल सिंह रावत, जयवीर पयाल और अध्यक्षता मेहरबान बिष्ट द्वारा की गई।