former PM late Jawaharlal Nehru death anniversary

पौड़ी : भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर आज पौड़ी में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नवल किशोर व अन्य कांग्रेसजनों के द्वारा स्व. जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर नवल किशोर ने कहा कि देश आजाद होने के बाद जिस प्रकार से नेहरू जी के नेतृत्व में देश विकास की राह पर अग्रसर हुआ और आधुनिक भारत का निर्माण किया। विपरीत परिस्थितियों में भी देश को विश्व पटल पर अगर भारत का परिचय कराने का काम किया तो वह जवाहर लाल नेहरू ने किया है। ऐसे देश के वीर सपूत को हमारी भावभीनी श्रद्धांजलि। श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नवल किशोर, जिला सचिव संजय नेगी, प्रदेश सचिव एनएसयूआई मोहित सिंह व सतीस चंद्र उपस्थित रहे।

मनीष खुगशाल स्वतंत्र