Chamoli Landslide: उत्तराखंड चमोली जनपद में बारिश का कहर जारी है। इसबीच आज तडके थराली तहसील के पेनगढ़ गांव में भूस्खलन से एक ही परिवार के 5 लोग मलबे में दब गए। इनमें से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार तड़के चमोली जिले में थराली के पेनगढ़ गांव में भूस्खलन के कारण पहाड़ से मलबे के साथ एक बहुत बड़ा पत्थर एक मकान से टकरा गया था, जिससे मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गया, जिसमे पांच लोग दबे हुए थे। घटना की सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दबे हुए लोगों को क्षतिग्रस्त मकान से रेस्क्यू कर बाहर निकाकला गया।
हालाँकि तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। वहीं, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई।
On receiving information of a house being destroyed after a boulder fell over it in Pengarh, Chamoli, 2 bodies were recovered & 3 injured people were rescued by an SDRF team: SDRF Uttarakhand Police pic.twitter.com/p21gH7RyMU
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) October 22, 2022