पौड़ी: पौड़ी गढ़वाल के लैंसडोन विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कंडुली (बड़ी) में “शिक्षा से शिखर तक” स्वयंसेवी संस्था के तत्वाधान में गीताराम जोशी उनकी धर्म पत्नी श्रीमती शकुन्तला देवी की पुत्रवधु रजनी जोशी द्वारा बच्चों के पठन पाठन हेतु स्कूल मे फर्नीचर उपलब्ध करवाया गया।
“शिक्षा से शिखर तक” स्वयं सेवी संस्था लम्बे समय से उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश व दिल्ली एनसीआर में शिक्षा, नारी सशक्तिकरण, स्वच्छता अभियान व कोरोनाकाल मे निरन्तर सेवाकार्यो के क्षेत्र में कार्य कर रही है। संस्था की अध्यक्ष रजनी जोशी ने बताया कि इसी दिशा में आज उन्होने लैंसडोन विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कंडुली (बड़ी) मे बच्चो को पढ़ाई मे कोई असुविधा ना हो इसके लिए बच्चों के पठन पाठन हेतु स्कूल मे फर्नीचर उपलब्ध करवाए।
उन्होंने बताया कि सस्था पिछले साल ही प्राथमिक व राजकीय विद्यालय कंडुली (बड़ी) दोनों विद्यालयों को गोद ले चुकी हैl व समय समय पर इन विद्यालयों को मूलभूत सुविधाओं से जोड़े जाने का प्रयास निरंतर जारी है। इसके लिए स्कूल के गुरुजन, अविभावक और गांववासीयों ने संस्था का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर संस्था की संचालिका रजनी जोशी, उनकी सहयोगी नीतू कुंडलिया, श्रद्धा तिवारी एवं नीरज रावत मौजूद रहेl