Garhwal-Rifles-Recruitment

लैंसडौन : गढ़वाल राइफल्स ने UHQ कोटा के तहत गौरव सैनानियेां एवं सैनिक आश्रितों के लिए एक बार फिर भर्ती खोल दी है। गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंटल केंद्र लैंसडाउन द्वारा डायस स्टेडियम लैंसडाउन में आगामी 17 नवंबर से सैनिक जनरल डयूटी एवं लिपिक पदों के लिए भर्ती रैली का आयोजन जिलेवार किया जाएगा। भर्ती रैली में शामिल होने वाले सभी युवाओं के पास तीन दिन पहले की कोविड-19 की कोरोना निगेटिव रिपोर्ट होनी अनिवार्य रखी गई है।

गढ़वाल राइफल्स की ओर से लैंसडौन स्थित डायस स्टेडियम में 17 नवंबर से आयोजित होने वाली भर्ती रैली का कार्यक्रम निम्नलिखित है।

17 नवंबर 2020 को सैनिक जीडी चमोली जिले के लिए।
18 नवंबर 2020 को सैनिक जीडी उत्तरकाशी जिले के लिए।
19 नवंबर 2020 को सैनिक जीडी देहरादून जिले के लिए।
20 नवंबर 2020 को सैनिक जीडी टिहरी जिले के लिए।
21 नवंबर 2020 को सैनिक जीडी रुद्रप्रयाग जिले के लिए।
22 नवंबर 2020 को सैनिक जीडी हरिद्वार जिले के लिए।
23 नवंबर 2020 को सैनिक जीडी पौड़ी जिले के लिए।
24 नवंबर 2020 को सैनिक जीडी पौड़ी जिले के लिए।
25 नवंबर 2020 को सैनिक जीडी पौड़ी जिले के लिए।
26 नवंबर 2020 को सैनिक ट्रेडमैन किसी भी राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश।
27 नवंबर 2020 को सैनिक ट्रेडमैन किसी भी राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश।
28 नवंबर 2020 को आरक्षित दिन।
29 नवंबर 2020 को आरक्षित दिन।
01 दिसम्बर 2020 को संगीतकार के लिए योग्यता परीक्षण।
31 जनवरी 2021 को लिखित परीक्षा सैनिक जीडी, सैनिक ट्रेडमैन तथा सैनिक लिपिक।

Garhwal Rifles