student-union-election-cancled

 श्रीनगर गढ़वाल: हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के बिडला परिसर श्रीनगर में छात्रसंघ अध्यक्ष का निर्वाचन निरस्त कर दिया है। हाईकोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को अध्यक्ष पद पर हुई पुर्नमतगणना में 71 मत अवैध मिलने के बाद कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नोटियाल ने यह निर्णय लिया है। ज्ञात हो कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद गढ़वाल विश्वविद्यालय प्रशासन ने जिला प्रशासन की देख रेख में शुक्रवार को अध्यक्ष पद पर पुनर्मतगणना करवाई थी। जिसमें अध्यक्ष पद पर 71 मत अवैध पाये गये। इसी के बाद विश्वविद्यालय ने यह निर्णय लिया।

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष 7 सितम्बर 2018 को हुये छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद में एबीवीपी के संदीप राणा विजय बने थे। उसके कुछ समय बाद ही जय हो छात्र संगठन अमित प्रदाली ने अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर विश्वविद्यालय द्वारा गठित ग्रेवांस सेल तथा मुख्य चुनाव अधिकारी के समक्ष याचिका देकर चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए उसे निरस्त करने की मांग की थी।

अमित प्रदाली ने आरोप लगाया था कि अध्यक्ष पद में कुल मतदान (5341) से 42 मत (5383) अधिक पड़े हैं। हालाँकि इसको सूचना अधिकार में चुनाव अधिकारी ने मान लिया था। परन्तु विश्वविद्यालय द्वारा पुर्नमतगणना न करवाये जाने पर प्रदाली इस मामले को लेकर हाईकोट चले गये थे। जिसके बाद हाईकोर्ट के आदेश पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने शुक्रवार को पुर्नमतगणना करवायी। शुक्रवार को हुये पुर्नमतणना में 71 मत अवैध पाये गये। जिसके बाद कुलपति ने गठित कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर अध्यक्ष पद का चुनाव निरस्त कर दिया।

यह भी पढ़ें:

संदीप राणा बने गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर के छात्र संघ अध्यक्ष, राम प्रकाश सचिव