Uttarakhand Government imposed ESMA: उत्तराखंड सरकार ने परिवहन निगम के कर्मचारियों पर एस्मा (ESMA) लागू कर दिया है। यानी अब अगले 6 महीने तक उत्तराखंड परिवहन निगम के कर्मचारी हड़ताल पर नहीं जा पाएंगे। सचिव परिवहन अरविंद सिंह ह्यांकी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया।
बता दें कि हिट एंड रन के नए कानून को लेकर देशभर में ड्राइवरों की हड़ताल का असर उत्तराखंड में भी देखने को मिला। उत्तराखंड परिवहन निगम के ड्राइवरों ने बसे चलाने से इंकार कर दिया था, जिसके बाद आम जनता को नए साल पर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद सरकार ने भी सख्त रूख अपना लिया है। गुरुवार को परिवहन सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी ने उत्तराखंड परिवहन निगम के कर्मचारियों पर एस्मा लागू कर दिया है, जिस कारण अब उत्तराखंड परिवहन निगम के कर्मचारी अगले 6 महीने तक हड़ताल नहीं कर सकेंगे।