rajpal-bisht-satpuli

सतपुली : प्रदेश कांग्रेस के विशेष आमंत्रित सदस्य राजपाल बिष्ट ने विधानसभा चौबट्टाखाल के क्ष्रेत्र भ्रमण के दौरान सतपुली में प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता में राजपाल बिष्ट ने बताया कि चौबट्टाखाल विधानसभा में प्रदेश सरकार के द्वारा दी जा रही राशन किट की बंदरबाट की जा रही है और जरूरतमंद को राशन नही मिल पा रही है। साथ ही उन्होंने संयुक्त चिकित्सालय सतपुली में थर्मल स्क्रीनिग मशीन न होने पर चिंता जतायी।

उन्होंने कहा कि इस कोरोना महामारी में प्रशासन बहुत अच्छा काम कर रही है। इस समय प्रशासन पर किसी भी प्रकार का राजनीतिक दवाव न बनाया जाये। और कोरोना वायरस के चलते सभी लोगों से घर में रहने की अपील की। इस अवसर पर ग्राम प्रधान बौसाल विकास रावत, ब्लॉक अध्यक्ष कीरत सिंह रावत, राहुल नेगी, आलम, यतेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

मनीष खुगशाल स्वतंत्र