उत्तराखंड के ग्रामीण आँचलों में छिपी प्रतिभाओं को अपने फेसबुक पेज एवं यूट्यूब चैनल के माध्यम से मंच प्रदान कर आगे बढ़ाने का काम कर रहे समाजसेवी कृष्णा जीपीएस रावत को हिमवंत संस्था द्वारा बीते 27 मार्च को शिक्षा निकेतन वसुंधरा, गाजियाबाद में आयोजित होली मिलन एवं हिमवंत कवि सम्मलेन में चन्द्रकुँवर बर्त्वाल समाज सेवाश्री सम्मान से सम्मानित किया गया है। कृष्णा रावत उत्तराखंड के ग्रामीण आंचल की प्रतिभाओं के लिए सोशल मीडिया पर “उत्तराखंड एक खोज, अपना पहाड़ी टैलेंट” नाम से लगातार ऑनलाइन प्रतियोगितायें आयोजित करते रहते हैं। 
इस मौके पर वरिष्ठ साहित्यकार एवं हिमवंत संस्था के अध्यक्ष पृथ्वी सिंह केदारखंडी, वरिष्ठ कवि दिनेश ध्यानी के अलावा साहित्य, समाज एवं पत्रकारिता से जुड़े उत्तराखंड के कई लोग मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि हिमवंत कवि स्वर्गीय चन्द्रकुँवर बर्त्वाल की याद में हिमवंत संस्था द्वारा समय-समय पर उत्तराखंड के हिंदी एवं गढ़वाली साहित्यकार, समाज सेवी, कवि एवं पत्रकारिता से जुड़ी हस्तियों को सम्मानित किया जाता हैं। इससे पहले वर्ष 2019 में हिमवंत कवि चन्द्रकुँवर बर्त्वाल की 100वीं जयंती पर 31 अगस्त 2019 को नई दिल्ली के ‘गढ़वाल भवन’ में एक भव्य जन्म शताब्दी सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। जिसमे साहित्य, समाज एवं पत्रकारिता से जुड़ी उत्तराखंड की 20 हस्तियों को सम्मानित किया था।
वर्ष 2019 में इन्हें दिया गया था चन्द्र कुँवर बर्त्वाल सम्मान
चंद्र कुँवर बर्त्वाल राष्ट्रीय साहित्य शिरोमणि सम्मान
- डॉ. श्याम सिंह ‘शशि’
- डॉ. योगेंद्र नाथ शर्मा ‘अरुण’
चंद्र कुँवर बर्त्वाल साहित्य सेवाश्री सम्मान
- संदीप रावत (गढ़वाली कवि)
- डॉ. लक्ष्मी भट्ट
- मदन डुकलाण
- कुंज बिहारी मुंडेपी ‘कलजुगी’
- कवित्री रामेश्वरी नादान
- विजयलक्ष्मी भट्ट शर्मा
- डॉ. चंद्रमणि ब्रह्मदत्त
चंद्र कुँवर बर्त्वाल समाज सेवी सम्मान
- बीएन शर्मा
- मनमोहन बुडाकोटी
- डॉ. अंजली थपलियाल कौल
- गीता रौतेला
- खेमेंद्र सिंह
- कुसुम असवाल
- अजय सिंह बिष्ट
चंद्र कुँवर बर्त्वाल मेघदूत सम्मान
- जगमोहन जिज्ञासु
- प्रदीप वेदवाल
- जगमोहन आज़ाद
- दीप सिलोड़ी



