maa chamunda devi mandir

पौड़ी: पौड़ी जनपद के पल्ली और आयल गांव की कुलदेवी मां चामुंडा देवी मंदिर हर वर्ष जून के महीने में अयाल और पल्ली के ग्रामीण और प्रवासी लोग भव्य मेले का आयोजन करते हैं। जिसमे दूर-दूर से भक्त जन मां के चरणों में आकर आशीर्वाद लेते हैं। पिछले दो सालों में करोना काल के दौरान मेले का आयोजन नही हो सका। लेकिन इस वर्ष बड़ी धूमधाम मनाया गया। बीते 8 जून को चामुण्डा मां मंदिर में भव्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमे बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और प्रवासी बंधुओं ने हिस्सा लिया। सभी लोगों ने पारंपरिक बाध्य यंत्रों पर नाच गाना भी किया। वहीं मेले में बनी गरमा गर्म जलेबियों का लुफ्त भी उठाया। भक्तजनों ने भंडारे का प्रसाद लेकर अपने को धन्य किया।

दिल्ली से आये अरोड़ा (पंजाबी परिवार) ने भी पहाड़ियों के साथ घुलकर मेले का आनंद लिया। इस अवसर पर भगवती जागरण का भी आयोजन किया गया। जिसमे भव्य झांकियां के साथ भक्ति संगीत का बेहतरीन प्रदर्शन किया गया। सभी लोगों ने देवी देवताओं के मंडाण में पारंपरिक नृत्य किया. वहीं कई महिलाओं पर मां ने प्रचंड रूप दिखाकर लोगों को भक्तिभाव में विभोर किया। साथ ही बड़ी संख्या में बहू बेटियां भी दूर दराज के क्षेत्रों से मेले में भाग लेने आई। उत्तराखंड में जून के महीने में देवी देवताओं को मानने का चलन है। जिसे मेले का रूप देकर भव्य और मनोरंजक बनाकर मनाया जाता है। दिल्ली जैसे महानगरों की गर्मी से दूर पहाड़ों की ठंडी छांव में लोग गर्मियों की छुट्टी के साथ अपने आप को आराध्य के चरणों में जाकर पुण्य प्राप्ति के साथ चिलचिलाती गर्मी से भी राहत पाते हैं।