पौड़ी : पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड कल्जीखाल के राजकीय इंटर कॉलेज पुरियाडांग ने विद्यालय स्थापना के 50 वर्ष पूरे कर लिए हैं। विद्यालय के 50 वर्ष के सफ़र को यादगार बनाने के उद्देश्य से विद्यालय से जुड़े अभिभावकों एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों द्वारा विद्यालय में आज यानी 21 मई व 22 मई को दो दिवसीय भव्य स्वर्ण जंयती समारोह आयोजित किया जा रहा है।
सतपुली-कांसखेत-पौड़ी मोटर मार्ग पर वीर शिरोमणि पुरिया नैथानी के गांव ग्राम नैथाणा गांव की 28 नाली भूमि पर 16 जून 1973 को पुरियाडांग विद्यालय की स्थापना की गई थी। ग्राम पालसू के दिवंगत शिक्षक एवं निर्दलीय विधायक के चुनाव लडने वाले स्वर्गीय गोकुल सिंह चौहान विद्यालय के पहले व्यवस्थापक बने। पूर्व प्रमुख एवं विद्यालय के वर्तमान संस्थापक सुरेन्द्र सिंह नेगी मंत्री बनाए गए। कोषाध्यक्ष पंचाली के लोकप्रिय समाजसेवी स्वर्गीय मोहन सिंह रावत ,अध्यक्ष प्रबंधक समिति वीरेंद्र सिंह रावत धारी, रतनमणि ग्राम पुंडोरी उपाध्यक्ष बनाए गए। कुशामणि, गुमान सिंह, लुकानंद नैथानी, कुतुर मणी, कुंवर सिंह चौहान, योगमबर सिंह, सत्या प्रकाश भट्ट, बलीराम डांगी असवालस्यूं, गजपाल सिंह धारी प्रबंध समिति में कार्य करणी के सदस्य बनाए, जो आज भी स्वर्ण जयंती समारोह आयोजन समिति के संरक्षक की भूमिका में हैं।
विद्यालय में कक्ष कक्षाओं के लिए भवन निर्माण में सहयोग करने वाले रामानंद अनुसूया प्रसाद, पुरूषोत्तम दत्त ने करवाया। इसके बाद क्षेत्रीय जनता ने होली खेलकर, नाटक मंचन और चंदा मिलाकर भी एक कक्ष बनवाया। 12 नम्बर 1987 को विद्यालय का जूनियर से हाई स्कूल उच्चीकरण हुआ। उस दौरान प्रधानाचार्य पद पर सत्ते सिंह नेगी थे। उसके बाद स्वर्गीय शंभू प्रसाद नैथानी स्मृति में उनके सुपुत्रों अधिवक्ता ललिता प्रसाद नैथानी एवं महेश प्रसाद नैथानी ने दो कक्ष एवं एक बरामदा बनवाया। उस दौरान प्रधान राकेश नैथानी ने पहली बार बालिका शौचालय बनवाया था। वर्ष 2001 में विद्यालय संस्थापक पूर्व प्रमुख सुरेन्द्र सिंह नेगी ग्राम सैनार एवं वर्तमान में सरकार में पलायन आयोग के सदस्य दिनेश रावत घण्डियाल के अथक प्रयासों से विद्यालय वैज्ञानिक व साहित्यक वर्ग में उच्चीकरण हुआ। जिसका विधिवत उद्धघाटन वर्तमान सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने किया, जो राज्य बनने के बाद पहले शिक्षा मंत्री थे और इसी ब्लॉक के मूल निवासी हैं। उनका विद्यालय उच्चीकरण में बड़ा योगदान हैं। लेकिन अफसोस है कि उनका इतना बड़ा योगादान होने के बावजूद उनको स्वर्ण जयंती समारोह आयोजन में आमंत्रित नही किया गया।
इसके अलावा विद्यालय को सबसे ज्यादा योगदान वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक यशपाल बेनाम का रहा। उन्होंने उस दौर में अपनी विधायक निधि से विद्यालय में छात्र छात्राओं के हित को देखते हुए भव्य बिल्डिंग का निर्माण करवाया। आज तक किसी भी विधायक ने अल्प विधायक निधि में एक ही विद्यालय को पच्चीस लाख की धनराशि नहीं दी है। विद्यालय के इंटर तक उच्चीकरण होने बाद अभिभावक संघ का अध्यक्ष का चुनाव भी बहुत दिलचस्प रहता था। कभी सुरेन्द्र सिंह नेगी तो कभी दिनेश सिंह रावत अध्यक्ष बनते थे। उसके बाद ग्राम प्रधान धारी मदन सिंह रावत दो बार, सामाजिक कार्यकर्ता अशोक रावत दो बार, सामाजिक कार्यकर्ता रूप मैं दो बार, एक बार सेवानिवृत्त शिक्षक मातवर सिंह असवाल, तीन बार जसवीर रावत धारी और गत दो वर्षों से ग्राम प्रधान नैथाना महाकान्त नैथानी अभिभावक संघ के अध्यक्ष पद पर हैं।
दो दिवसीय स्वर्ण जयंती समारोह आयोजन में प्रथम दिवस मुख्यतिथि वर्तमान विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी होंगे। वही विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य गढ़कोट संजय डबराल मिंटू होंगे। द्वितीय दिवस के समारोह में ब्लॉक प्रमुख कल्जीखाल श्रीमती बीना राणा मुख्यातिथि होगी। वही विशिष्ट अतिथि प्रमुख संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं द्वारीखाल के प्रमूख महेन्द्र सिंह राणा होंगे। आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, महिला मंगल दल क्षेत्रीय विद्यालय के सभी विद्यालयों के छात्र छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। मंच संचालन इसी विद्यालय के शिक्षक रहे सेवानिवृत्त शिक्षक हेमंत मोहन नैथानी करेंगे।
जगमोहन डांगी मीडिया प्रभारी
स्वर्ण जयंती समारोह आयोजन समिति
राइका पुरिया डांग विद्यालय