बीती 19 जिलाई को दुगड्डा ब्लॉक के अंतर्गत राजस्व ग्राम गोदी (बड़ा) में 39 वर्षीय महिला रीना देवी को निवाला बनाने वाला गुलदार आखिरकार पिंजरे में कैद कर लिया गया है। जिसके बाद दहशत के साये में जी रहे ग्रामीणों ने राहत की साँस ली।
बता दें कि बीती 19 जिलाई को लैंसडाउन वन प्रभाग के दुगड्डा रेंज के अंतर्गत गोदी (बड़ा) गांव में बच्चे को स्कूल छोड़कर घर लौट रही महिला को आदमखोर गुलदार ने निवाला बना लिया था। जिसके बाद से आसपास के ग्रामीणों में दहशत के साथ आक्रोश था।
ग्रामीणों द्वारा वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार को पकड़ने अथवा मारने की लगातार मांग की जा रही थी। आक्रोशित ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग कोटद्वार पौड़ी पर 3 घंटे तक जाम भी लगाया था। जिस पर वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था। जिसके बाद कल देर रात गुलदार पिंजड़े में कैद हो गया।