corona-warriors-in-satpuli

सतपुली : नगर पंचायत सतपुली में अस्थायी रूप से पर्यावरण सुपरवाइजर पद पर नियुक्त हर्षवर्धन गौड कोरोना महामारी की जंग को लड़ने में एक योद्धा का काम कर रहे हैं। हर्षवर्धन गौड सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक हाथों में डंडा लेकर नगर का निगरानी में निकल जाते है कि कोई भी व्यक्ति अनावश्यक बहार न निकल सके और नगर में कोरोना का प्रवेश न हो सके। सुबह 8 बजे से 1 बजे जब तक आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुली रहती है जिसमे गौड मुस्तेदी के साथ लोगों को सोशियल डिस्टेंस का पालन करवाते हैं, और सभी लोगों को मास्क लगाने व सेनिटाइजर इस्तमाल करने के लिए प्रेरित करते हैं।

दिन भर हर्षवर्धन गौड सफाई कर्मचारियों को लेकर नगर में सेनिटाइजर छिड़काव करने में मदद करते है और जरुरत पड़ने पर स्वयं भी छिड़काव करते है। हर्षवर्धन गौड इण्टर कॉलेज सतपुली में बने कोरेन्टीन सेण्टर में रह रहे 18 लोगो को तीनों टाइम का खाना देने भी जाते है और उनसे उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछते है और उनको कहते हैं कि आप लोग यहाँ सुरक्षित है। उनकी कार्यकुशलता को देखकर नगर पंचायत प्रशासन बहुत खुश है और स्थानीय नगरवासी, पुलिस प्रशासन उनकी सराहना करते नही थक रहे। हर्षवर्धन गौड कहते है कि मानव धर्म सर्वोपरि है मेरे लिए और इस संकट की घड़ी में हम कार्य नही करंगे तो कोन करेगा। अधिशासी अधिकारी सुशील बहुगुणा का कहना है कि ये हमारी नगर पंचायत सतपुली के सुपरमेन है ऐसा कोई काम नही है जो हर्षवर्धन गौड नही कर सकता है और इनके आने से प्रशानिक कार्यो को करने में हमें सरलता हुयी है।

थानाध्यक्ष त्रिभुवन रौतेला कहते है कि सतपुली में कोरोना बीमारी से लड़ने के लिए नगर में व्यवस्था बनाने के लिये हर्षवर्धन गौड की अहम भूमिका है उनकी शरीर की फुर्ती काबिले तारीफ है और अपने कार्य के प्रति कर्तव्यनिष्ठा बहुत ज्यादा है।

मनीष खुगशाल ‘स्वतन्त्र’