श्रीनगर गढ़वाल: प्रदेशभर में 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो रहे सैकड़ों शिक्षकों को भावभीनी विदाई दी गई। इसीक्रम में राजकीय इंटर कॉलेज स्वीत, खिर्सू (पौड़ी गढ़वाल) में संस्कृत प्रवक्ता रामचंद्र भट्ट के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह नेगी एवं रामचंद्र भट्ट द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात विद्यालय परिवार ने शिक्षक भट्ट को बैज अलंकरण, माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही उन्हें स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया गया। उनके परिजनों को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य लखपत सिंह भंडारी का भी विद्यालय परिवार द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर डॉ. शिवराज रावत, महेश्वर उनियाल, राकेश मोहन कंडारी, राहुल लिंगवाल, पुष्पा दानू, जयलाल सिंघवाण तथा शिक्षक भट्ट के बड़े भाई भगवान प्रसाद भट्ट सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। सभी ने रामचंद्र भट्ट को कर्तव्यनिष्ठ, धैर्यवान एवं समर्पित शिक्षक बताया।

मुख्य अतिथि लखपत सिंह भंडारी ने शिक्षक भट्ट के विद्यालय के प्रति समर्पण एवं चिंतनशील व्यक्तित्व की सराहना की। अपने संबोधन में रामचंद्र भट्ट ने विद्यालय परिवार द्वारा दिए गए सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए छात्र-छात्राओं से कठिन परिश्रम कर विद्यालय का नाम ऊंचा करने का आह्वान किया। अंत में प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह नेगी ने शिक्षक भट्ट को सौम्य एवं धैर्यवान शिक्षक बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रवक्ता प्रवीण कुमार भट्ट, डॉ. शिवराज रावत, महेश्वर उनियाल, राकेश कंडारी, बीडी घिल्डियाल, केएल कुंजवाण, जयलाल सिंघवाण, राहुल लिंगवाल, अवल पुंडीर, जया बहुगुणा, पुष्पा दानू, अलका बहुगुणा, वरिष्ठ सहायक कृष्ण कुमार, सीता देवी सहित अनेक शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में ढोल-दमाऊं की थाप पर नृत्य एवं गीतों के साथ शिक्षक भट्ट को विदाई दी गई। साथ ही राजकीय इंटर कॉलेज देहलचोरी के प्रधानाचार्य राकेश नैथानी, घंडियाल के प्रधानाचार्य मोहन डिमरी, मोलधार के प्रधानाचार्य भगवती सेमवाल, राजकीय इंटर कॉलेज खंडाह के शिक्षक दलवीर शाह, श्रीनगर के भूगोल प्रवक्ता मुकेश कला, शिक्षक चंद्रमोहन रतूड़ी, जयंती बल्लभ मलासी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर की प्रधानाचार्य सुमन लता पवार, शिक्षक विपिन गौतम, शिक्षिका दीना खुगशाल, राजकीय इंटर कॉलेज खंदूखाल के प्रधानाचार्य उपेंद्र उनियाल, पौड़ी नगर के प्रवक्ता देवेंद्र रावत, राजकीय इंटर कॉलेज देवलगढ़ के अर्थशास्त्र प्रवक्ता भारत मणी नैथानी को विद्यालय परिवार द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम का सफल संचालन रसायन विज्ञान प्रवक्ता नरेन्द्र कुमार तिवाड़ी द्वारा किया गया।



