Heavy-rain

Heavy Rain Alert in Uttarakhand: उत्तराखंड में शनिवार को मौसम पूरी तरह से साफ था परन्तु रविवार को अचानक मौसम ने फिर से करवट बदल ली और आज सुबास से ही अधिकतर इलाकों में बादल छाए हैं। राज्य में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण अगले 48 घंटे में मैदान से लेकर पहाड़ तक भारी बारिश के आसार हैं। ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी की चेतावनी है। इसे लेकर मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है।

उत्तराखंड मौसम विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक़ राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ, रुद्रप्रयाग एवं देहरादून जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, हरिद्वार, देहरादून एवं उधमसिंह नगर जनपदों में गर्जन के साथ ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली चमकने के साथ तीब्र बौछार होने का पूर्वानुमान है। इसको लेकर मौसम विभाग ने इन जनपदों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने सरकार, शासन और आपदा आपदा प्रबंधन को सतर्क रहने के लिए कहा है।

तापमान की बात करें तो राजधानी देहरादून में आज अधिकतम तापमान 17°C और न्यूनतम तापमान 9°C के करीब रहेगा। तो वहीं, मसूरी में अधिकतम तापमान 7°C और न्यूनतम तापमान -1°C रहेगा, नैनीताल में अधिकतम तापमान 12°C और न्यूनतम तापमान 4°C रहेगा, टिहरी में अधिकतम तापमान 12°C और न्यूनतम तापमान 3°C रहेगा। तो वहीं, मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 9°C और न्यूनतम तापमान 3°C करीब रहेगा

पाले के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में सड़कें सफर के लिए बनीं खतरनाक

पहाड़ों में रात को पाले का प्रकोप जारी है। पाले के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में सड़कें सफर के लिए खतरनाक हो गई हैं। जबकि, मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाने से जनजीवन प्रभावित है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आज मौसम करवट बदल सकता है।