सतपुली: कल्जीखाल ब्लॉक के ग्राम सरासू गाँव में ग्राम प्रधान शैलेन्द्र असवाल ने होली मिलन महोत्सव का आयोजन किया। महोत्सव का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य गौरव रावत व संजय डबराल द्वारा द्वीप प्रज्वलित किया गया। महोत्सव में स्कूली बच्चों व महिला मंगल दलों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छठा बिखेरी। जिसमें गढ़वाली लोकगीत, थड़िया, चौफला व होली के गीतों की प्रस्तुति दी गयी। कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रत्याशी पौड़ी नवल किशोर, कनिष्ठ प्रमुख अर्जुन पटवाल, कल्जीखाल प्रधान संगठन अध्यक्ष प्रमोद रावत, उपाध्यक्ष जयवीर सिंह, बलवन्त सिंह, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख भाजपा मण्डल अध्यक्ष अशोक डुकलान, मनवीर असवाल, कलावती देवी, संगीत देवी, पिंकी देवी सहित सभी क्षेत्रीय प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, महिला मंगल दल व ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मोहन सिंह व मनीष खुगशाल स्वतन्त्र ने संयुक्त रूप से किया।