Bal-Pratibha-Samman

श्रीनगर गढवाल: बाल प्रतिभा सम्मान समारोह परिषद के सँयोजक अखिलेश चन्द्र चमोला की पहल पर मेहरा सदन गणेश बाजार में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमेँ संगीत विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर आशा पाण्डे मुख्य अतिथि रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद् के सभासद विनोद मैठाणी ने की। आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय विश्व विद्यालय श्रीनगर गढवाल के संगीत विभाग के शोध छात्र छात्राओँ ने प्रतिभाग किया।

मुख्य अतिथि प्रो. आशा पाण्डे ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा कि हमारी सँस्कृति अपने आप विशिष्ट और प्रभावकारी रही है। इसी विशिष्टता के कारण भारतवर्ष को जगत गुरु की प्रतिष्ठा मिली है। होली का त्योहार नव वर्ष के शुभ सन्देश को उजागर करता है। इस पर्व मेँ परस्पर एक दूसरे पर अबीर, गुलाल व तरह तरह के रँग लगा कर खुशियोँ को प्रदर्शित किया जाता है। जो कि पुराने बैर वैमनस्य को त्यागकर मिलजुल कर रहने का संदेश देता है। भारतीय संस्कृति के प्रचार प्रसार मे शिक्षक चमोला निस्सन्देह महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही नगर पालिका परिषद् की सभासद विनोद मैठाणी ने कहा कि श्रीनगर की अपनी पुरानी पहचान है, यहाँ त्योहारोँ को महत्व दिया जाता रहा है। बाल प्रतिभा सम्मान समारोह परिषद के सँयोजक अखिलेश चन्द्र चमोला बधाई के पात्र हैं, जो समय समय पर भावी पीढी का मार्ग दर्शन करने के लिये इस तरह का कार्यक्रम आयोजित करते रहते हैं। इन कार्यक्रमों से सँस्कृति का सँरक्षण होता है।

अखिलेश चन्द्र चमोला ने कहा कि यह त्योहार परस्पर प्रेम व सौहार्द के भाव को उजागर करता है। इससे यह भी सीख मिलती है कि जीवन मेँ हमेशा अच्छे मार्ग का ही अनुसरण करना चाहिए। हमेँ नशे से दूर रहने का भी सँकल्प लेना चाहिए। इस होली मिलन कार्यक्रम में संगीत विभाग के छात्र छात्राओँ ने प्राचीन पौराणिक व पारम्परिक गीतोँ की मन मोहक प्रस्तुति प्रस्तुत की।

इस मौके पर आन्दोलनकारी उम्मेद सिँह मेहरा, बीना मेहरा, श्वेता बिष्ट, ऋषि कुमार, अंजलि, शैलवाला, रश्मि बमराडा, अलका आर्य, आदित्य पाण्डे, प्रणव कश्यप, अमित कन्डारी, शीतल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का सँचालन राकेश मोहन कन्डारी ने किया। बाल प्रतिभा सम्मान समारोह परिषद के सँयोजक अखिलेश चन्द्र चमोला ने अतिथियों का स्वागत शाँल ओडाकर किया।