How to get good marks in board exam

How to get good marks in board exam : राजकीय इंटर कॉलेज सुमाडी में हिन्दी अध्यापक के पद पर कार्यरत शिक्षक अखिलेश चन्द्र चमोला ने आगामी 27 फरवरी से होने वाली उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित छात्र छात्रा ओं को शुभ कामनायें देते हुए अपनी खास बातचीत में बिन्दुवार चर्चा करते  हुए कहा जीवन में अभूतपूर्व व महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करने के लिए मेहनत और प्रयास बहुत ही जरुरी है। हम सुन्दर गुलाबों की कल्पना करते हैं तो उसकी प्राप्ति के लिए आधार भूमि भी तैयार करनी पडती है। मात्र कपोल कल्पना करने से कुछ प्राप्त नही किया जा सकता है। अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इन बातों पर ध्यान रखना जरुरी है

  1. समय: अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए समय का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। कम से कम 6 घन्टे पढ़ाई करना पर्याप्त है। बीच बीच में हल्का संगीत सुनना भी जरूरी है। जिससे मन बोझिल न हो।
  2. नोट्स: नोट्स अच्छे अंक प्राप्ति में सहायक होते हैं। यह हम सभी जानते हैं कि परीक्षा का मानक लिखने पर ही निर्भर करता है। आप की अभिव्यक्ति क्षमता अधिक है, लेकिन आप सही तरह से नहीं लिख पाते हैं, तो आप को अच्छे अंक नही मिल सकते हैं। पढना लिखना दोनो तरह का अभ्यास जरुरी है।
  3. लेख की बनावट: प्रश्न पत्र हल करते समय आप का लेख मोती की तरह चमकना चाहिए। यदि आप अपना लेख स्वयं नही पढ़ पा रहे हैं, तो दूसरे से क्या उम्मीद की जा सकती है।
  4. स्व मूल्यांकन: अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए समय समय पर अपना मूल्यांकन करने की, क्षमता भी विकसित करनी चाहिए। इस के लिएके छात्रों को पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों को हल करने का अभ्यासि कर चाहिए।
  5. उद्धरण: उद्धरण का अर्थ है कि प्रश्नो के उत्तर के सन्दर्भ में विद्वानों द्वारा कहे हुए कथन,जो अपने आप में प्रमाणिकता को स्पष्ट करते हैं।उन्हें रेखांकित किया जाना जरुरी है।
  6. प्रश्न की समझ: प्रश्न की समझ, होनी बहुत जरुरी है। प्रश्न के अनुसार ही प्रश्न का उत्तर देना प्रश्न की समझ कहलाता है। प्रश्न क्या पूछा गया, इसका उत्तर क्या दे दिया। ऐसे में अच्छे अंक नही मिल सकते हैं। यह भ्रान्त धारणा है कि बहुत ज्यादा लिखने से अधिक अंक मिलते हैं।
  7. दिशा निर्देशन: समय-समय पर कठिन प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए विषयाध्यापकों का मार्ग दर्शन लेना बहुत जरूरी है।
  8. प्रश्न पूरे हल करें: परीक्षा में पूरे प्रश्न हल करने बहुत जरुरी है।पूरे प्रश्न हल करने पर ही आप शत प्रतिशत अंक प्राप्त करने की सोच सकते हैं।
  9. खान पान: खान पान में भारी भोजन का प्रयोग बिल्कुल न करें,प्रोटीन युक्त भोजन का ही प्रयोग करें।
  10. परीक्षा का पैटर्न: कौन प्रश्न कितने अंक का है।इसकी जानकारी बिगत बर्षों के प्रश्न पत्रों के आधार पर प्राप्त की जा सकती है।
  11. आलस्य का परित्याग करें,कोई भी कार्य कल पर न छोड़े।
  12. समय सारणी के अनुसार अध्ययन करें।
  13. प्रश्नों को क्रमानुसार करें।
  14. प्रश्न न0 बीच में डालें। नया प्रश्न पांच लाइन छोड़कर लिखें।
  15. प्रश्नों की उत्तर संख्या साफ व सही स्पष्ट लिखें।
  16. अच्छे अंक प्राप्त करने तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए एक नही अनेकों छात्र सपने देखते हैं।इसलिए अपना प्रदर्शन बेहतर से बेहतर करें।
  17. अपने मन को हमेशा शान्त रखें,शान्त मन ही उच्च बिचारों का दर्पण होता है।

इस प्रकार आत्मविश्वास के साथ अपनी परीक्षा की तैयारी करते हुए जो सुझाव दिए गए हैं। उनका विधिवत तरीके से अध्ययन करने के उपरांत अपने जीवन मे उतारने का प्रयास करें। निश्चित रुप से सफलता आपके कदम चूमेगी।