Srinagar News: लॉयन क्लब श्रीनगर का द्वितीय अधिष्ठापन समारोह गुरूवार को अदिति वेडिंग प्वाइंट में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पीएमजेएफ लॉयंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट गर्वनर रजनीश गोयल एवं श्रीनगर अध्यक्ष लायन जितेंद्र धिरवाण ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर सामाज सेवियों, गौ सेवकों, खेल प्रतिभाओं और शिक्षाविदों को सम्मानित किया गया। मौके पर लॉयंस क्लब की नई कार्यकारिणी सहित क्लब से जुड़े नए सदस्यों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में मां मायादेवी ग्रुप की ओर से स्वागत एवं मांगल गीतों की शानदार प्रस्तुति दी गई। साथ ही बच्चों द्वारा शानदार छोलिया नृत्य पेश किया गया।
इस अवसर पर क्लब के प्रथम अध्यक्ष लायन राजीव विश्नोई ने अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों का ब्यौरा दिया। वहीँ डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर वीके बहुगुणा ने लायंस क्लब श्रीनगर द्वारा कोरोना काल एवं उसके बाद किए गए सामाजिक कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त की। डिस्टिक कैबिनेट सेक्रेटरी भजन प्रीत सिंह ने लायंस क्लब की कार्यशैली एवं अनुशासन के संबंध में सभी को जानकारी दी। लायंस क्लब श्रीनगर में अस्पताल भी खोलेगा।
डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन रजनीश गोयल ने कहा कि लायंस क्लब विश्व में निस्वार्थ भाव से काम करने वाली सबसे बड़ी संस्था है। जिसका गठन अक्टूबर 1917 में हुआ था। इसके संस्थापक मेल्विन जोंस थे। वर्तमान में 14 लाख सदस्यों के साथ 210 देशों में 50 हजार क्लब सेवारत हैं। किसी भी परिस्थिति में सहायता मांगने पर आधे घंटे के अंदर पूरे विश्व में क्लब द्वारा सहायता दी जाती है। इस समय क्लब जोशीमठ आपदा में भी सहयोग कर रहा है।
कार्यक्रम को डिस्ट्रिक्ट पीआरओ लायन सुनील कपूर, लायन कैप्टन दिनेश पटवाल, अध्यक्ष लायन जितेंद्र धिरवाण, उपाध्यक्ष वासुदेव कंडारी, सचिव सुमन जोशी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मां मायादेवी ग्रुप के सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। वर्षों से निराश्रित पशुओं की देखभाल एवं उपचार में लगे गौ सेवा समिति के अध्यक्ष हिमांशु बहुगुणा एवं सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।
साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए राजकीय शिक्षक संघ की पूर्व मंडलीय मंत्री शिव सिंह नेगी, शिक्षक बृजमोहन सजवाण, राकेश कंडारी, शरद रावत, प्रदीप नयाल, कमलेश जोशी, राजकीय इंटर कॉलेज नवाखाल के प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह नेगी, साहित्य के क्षेत्र में आखर संस्था के अध्यक्ष संदीप रावत, प्रधानाचार्य नीरज नैथानी, समाजसेवा में शिक्षक महेश गिरी, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेंद्र भंडारी, रमा अग्रवाल, स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रसिद्ध सर्जन डॉ लोकेश सलूजा, डॉ रचित गर्ग, डॉ अजय गोयल, राहुल सांकृत्यायन पुरस्कार प्राप्त डॉ अरुण कुकसाल, खेलों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर श्रीनगर एवं देश का नाम रोशन करने के लिए अध्यक्ष लाइन वासुदेव भंडारी के सुपुत्र आर्यन कंडारी एवं प्रसिद्ध व्यवसाई नौटियाल के सुपुत्र दिव्यांश नौटियाल को शॉल ओढ़ाकर एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सभी लायन को शपथ दिलाई गई। साथ ही नए सदस्यों रमा अग्रवाल, डॉक्टर सलूजा, डॉक्टर रचित गर्ग, डॉक्टर अजय गोयल, अबल सिंह रावत ने भी शपथ ली। पूर्व अध्यक्ष राजीव विश्नोई ने नए अध्यक्ष जितेंद्र धिरवाण को चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर लॉयन दीना धिरवाण, लायन अजय गुप्ता, मोनिका गुप्ता, सुधा कंडारी, डॉली विश्नोई, डॉ मॉरिसा, शिक्षक टीपी डिमरी, डॉ. शिवराज रावत, अमित जुगराण,जितेंद्र रावत, प्रदीप मल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का शानदार संचालन व्यापार संघ डांग के अध्यक्ष सौरभ पांडे ने किया।