suspension bridge over long Tehri lake : 14 साल के लम्बे इंतजार के बाद टिहरी जनपद के प्रतापनगर के लोगों के लिए जल्द ही वह शुभ अवसर आने वाला है जिसका उन्हें वर्षों से इंतजार था। उत्तराखंड के टिहरी जिला मुख्यालय को प्रताप नगर ब्लॉक से सीधे जोड़ने वाला डोबराचांठी पुल बनकर तैयार है। टिहरी जिले में “टिहरी बांध” बनने के बाद लगभग 40 किलोमीटर बड़ी जो झील बनी उससे इस इलाके को जोड़ने वाले तमाम पुल और रास्ते झील के पानी में डूब गए थे। जिसके बाद से ही इस पुल को बनाने की मांग की जा रही थी। इस परियोजना को सबसे पहले 17 अप्रैल 2006 को मंजूरी मिली। लेकिन साल 2006 से बन रहा ये पुल अलग-अलग कारणों नहीं बन पाया था।
440 मीटर लंबा डोबराचांठी पुल भारत का सबसे लम्बा मोटरेबल सिंगल लेन झूला पुल है। टिहरी झील के ऊपर डोबरा चांठी पुल से 3 लाख से ज्यादा की आबादी को जिला मुख्यालय तक आने के लिए 100 किलोमीटर की दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।
40 किमी लंबी विशाल टिहरी झील के ठीक ऊपर देश के इस सबसे लंबे (440 मीटर) मोटर झूला पुल को बनाने में भारत, कोरिया और चीन के इंजीनियरों का हुनर दांव पर लगा है। पुल के टावर की ऊंचाई कुतुबमीनार से महज 34 फीट कम है। इतनी ऊंचाई से इस पुल को बनाने में इंजीनियरों ने अपना समूचा ज्ञान और अनुभव झोंक दिया है।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अपने फेसबुक पेज पर इसकी जानकारी शेयर करते हुए कहा कि प्रतापनगरवासियों की पीड़ा और डोबरा चांठी पुल की अहमियत को समझते हुए हमने इसे अपनी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में रखा। इसके लिए एकमुश्त बजट जारी किया गया। इसका परिणाम हम सभी के सामने है।
यह भी पढ़ें:
पौड़ी गढ़वाल में जल्द शुरु होने जा रहा है हवाई खेलों (एडवेंचर स्पोर्ट्स) का रोमांच
 
 