shishak sangh dehradun

देहरादून : उत्तराखंड जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की दून इकाई के त्रैवार्षिक चुनाव आज शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय रेसकोर्स देहरादून में संपन्न हुए। शनिवार सुबह दस बजे से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया दोपहर करीब साढ़े तीन बजे तक चली। इसके बाद मतगणना शुरू हुई। शाम करीब 7 बजे चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए। चुनाव प्रक्रिया में कुल 714 मतदाताओं में से 673 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर रघुवीर पुंडीर लगातार दूसरी बार विजयी हुए. उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी अनंत सोलंकी को 84 मतों से हराया। रघुवीर पुंडीर 360 को मत प्राप्त हुए, जबकि अनंत सोलंकी 276 को मत प्राप्त हुए। वहीँ जिला मंत्री पद पर भी एक बार फिर सूरज मन्द्रवाल विजयी हुए। सूरज मन्द्रवाल को 331 को मत प्राप्त हुए जबकि विजय बहादुर को 309 मत प्राप्त हुए, इस तरह सूरज मंदरवाल 22 मतों से जीत हासिल कर लगातार दूसरी बार जिला मंत्री बन गए हैं। इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद पर कनकलाता सेमवाल 85 मतों से विजयी हुई। कनकलता सेमवाल को 359 मत प्राप्त हुए जबकि बीना गुलेरिया को 277 मत प्राप्त हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर उमेश चौहान 64 मतों से विजयी हुए। उमेश चौहान को 353 तथा राजेश डोभाल को 289 मत प्राप्त हुए। चुनाव पर्यवेक्षक  भगत भंडारी, दीवान सिंह रावत, शिवप्रसाद डोभाल, जगमोहन रावत, रघुवीर सिंह बिष्ट तथा कुंवर राणा द्वारा चुनाव संपन्न कराये गये। इससे पूर्व जिला संगठन देहरादून द्वारा विशेष रूप से आमंत्रित प्रांतीय अध्यक्ष विनोद थापा, महामंत्री राजेंद्र प्रसाद बहुगुणा तथा कोषाध्यक्ष सतीश घिल्डियाल को शाल भेंट कर सम्मानित किया गया।