manish-khanduri-congress

कल्जीखाल: पौड़ी गढ़वाल के कल्जीखाल बाजार में कांग्रेस प्रत्याक्षी मनीष खंडूड़ी की चुनाव जनसभा में मनीष खंडूड़ी ने गढ़वाली में भाषण देते हुए कार्यकताओं में जोश भरा। उन्होंने कहा मुझे विधायक व सांसद बनना होता तो मैं पहले भी बन सकता था लेकिन तब मैं अपने निजी क्षेत्र में कार्य कर रहा था। अब मैं अपने पिताजी की तरह आपकी सेवा करना चाहता हूँ। मेरी विचारधारा कांग्रेस से मिलती है। इसलिए मैंने अपनी राजनीति की शुरुआत कांग्रेस पार्टी से की है। उन्होंने कहा कि मैंने अपने पिताजी को जीवन में दो बार रोते हुए देखा है। एक जब मेरी बहन की शादी हुई थी और दूसरी बार जब पिताजी को रक्षा समिति के पद से बर्खास्त किया गया। मेरे पिताजी ने देश के लिए तीन बड़ी लड़ाई लड़ी और तीस साल राजनीति में उत्तरखण्ड की जनता की सेवा ईमानदारी से की। लेकिन भाजपा ने उनका अपमान किया। मैं उनका पुत्र हूँ, उनका दर्द समझता हूँ। मैं अपने आप को बहुत धनी मानता हूँ, कि उन्होंने मुझे अपनी राजनीतिक पहचान दी है। मनीष ने कहा मेरा ननिहाल भी कल्जीखाल ब्लॉक असवालस्यूं में ही है। उन्होंने ब्लॉक प्रमुख महेन्द्र राणा और उनकी टीम का आभार जताया। मनीष खंडूड़ी कहा कि राणा जी कल्जीखाल ब्लॉक में अपने स्तर पर ऐतिहासिक काम किए है। जिसका लाभ उन्हें मिलेगा। ब्लॉक् प्रमुख एवं एसीसीसी सदस्य राणा ने भी उन्हें विश्वास दिलवाया है। कि भाजपा प्रत्याक्षी बेशक कल्जीखाल ब्लॉक से क्यों न हो, लेकिन हम कांग्रेस को कल्जीखाल से बढ़त दिलाएंगे।manish-khanduri

कई क्षेत्रीय नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन

ब्लॉक हेडक्वार्टर कल्जीखाल के बाजार में कांग्रेस प्रत्याक्षी मनीष खण्डूरी एवं ब्लॉक प्रमुख एसीसीसी सदस्य महेन्द्र राणा के प्रति अपनी निष्ठा रखते हुए शामिल होने वालों में पूर्व में बीएसपी से विधानसभा चुनाव लड़ चुके प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष जगपाल नेगी, यूकेडी डेमोक्रेटिक से विधानसभा प्रत्याक्षी पूर्व प्रमुख अनिल कुमार, सेवानिवृत प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह पटवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष युवमोर्चा भाजपा शिवराज सिंह नेगी, मण्डल महामंत्री कल्जीखाल आनंद सिंह, मनमोहन सिंह रावत ने अपने-अपने समथकों सहित भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष कामेश्वर राणा व कांग्रेस प्रत्याक्षी मनीष खण्डूड़ी ने सभी का फूलमालाओं से स्वागत किया।

इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री राजेन्द्र साह, पूर्व राज्यमंत्री सरिता नेगी, जिलाध्यक्ष कामेश्वर राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश डॉड़ियाल, पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह नेगी, कोट ब्लॉक प्रमुख सुनील लिंगवाल, पूर्व कांगेस विधानसभा प्रत्यक्षी नवल किशोर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केशर सिंह नेगी, कल्जीखाल ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुन पटवाल, भगवान टम्टा, जगपाल नेगी, सुमन्त तिवाड़ी, उपेन्द्र भट्ट, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मधु देवी, नीलम रावत, गोदम्बरी रावत,  कमल रावत, रेखा भण्डारी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।  मंच संचालन पूर्व ब्लाक अध्यक्ष संजय डबराल ने किया।

जगमोहन डांगी कल्जीखाल

यह भी पढ़ें:

सड़क नही तो वोट नही, ग्रामीणों ने बनाई रणनीति