congress-committee

कल्जीखाल : कल्जीखाल ब्लॉक में बुधवार को कांग्रेस पार्टी के विधानसभा प्रभारी दीपेंद्र भंडारी व ब्लॉक प्रभारी विनोद नेगी ने ब्लॉक अध्यक अर्जुन पटवाल की मौजूदगी में कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की।  बैठक मे बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने शिरकत की। इस मौके पर पदाधिकारियों ने 2022 विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी किस प्रकार से कार्य करेगी और पार्टी की क्या रणनीति रहेगी इस पर चर्चा की गयी।congress-committee

इस दौरान दूरस्थ क्षेत्रों से आये कांग्रेस जनों ने एक स्वर में एकजुटता से कांग्रेस के लिये कार्य करने व मौजूदा भाजपा सरकार को उत्तरांखंड प्रदेश से उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। पार्टी के विधानसभा प्रभारी दीपेंद्र भंडारी इसकी शुरुआत पौड़ी मुख्यालय से की जायेगी। इस अवसर पर दीपेंद्र भंडारी, विनोद नेगी, नवल किशोर, अर्जुन पटवाल, संजय डबराल, सुरेंद्र सिंह नेगी, कमला रावत, मधु देवी, सतीश, आशीष नेगी, मोहित सिंह, संजय नेगी, तामेश्वर आर्य, प्रमोद मंद्रवाल, दीपक असवाल आदि कार्यकर्त्ता मौजूद थे।