कल्जीखाल : पौड़ी विधानसभा के अंतर्गत विकासखंड कल्जीखाल के पूर्व प्रभारी प्रमुख एवं पूर्व यूकेडी (डेमोक्रेटिक) प्रत्याक्षी अनिल कुमार ने आज एक बार फिर भाजपा का दामन थाम लिया है। आज उन्हें मण्डल अध्यक्ष अशोक डुकलानं तथा बीजेपी प्रत्यक्षी राजकुमार पोरी ने भाजपा का पटका डालकर सदस्यता दिलवाई। बता दें कि अनिल कुमार लगभग 15 साल पहले भाजपा के जिला मंत्री रहे हैं। जबकि वर्ष 2017  में वह यूकेडी (डेमोक्रेटिक) से पौड़ी विधानसभा का चुनाव लड़े थे।

जानकारी के मुताबिक उन्हें मण्डल महामंत्री रविन्द्र बिष्ट एवं कल्जीखाल मण्डल के पदाधिकारियों की पहल पर घर वापसी कराई गयी। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस पार्टी की विचार धारा रखने वाले कई लोग भी भाजपा में शामिल हुए। इस अवसर पर संजय पटवाल, मण्डल महामंत्री मनोज नैथानी आदि मौजूद थे।