पौड़ी: राजकीय प्राथमिक विद्यालय बौंसाली, विकासखंड कोट, पौड़ी गढ़वाल की कक्षा 5 की छात्रा कुमारी कनिष्का का चयन प्रतिष्ठित विद्यालय हिम ज्योति देहरादून में होने पर विद्यालय की एसएमसी अध्यक्ष रोशनी देवी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय की शिक्षिकाएं, प्रधानाध्यापिका मुक्ता चमोली एवं सह अध्यापिका शशि मेवाड़ छात्राओं की सर्वांगीण विकास के लिए शानदार प्रयास कर रही हैं।

कनिष्का के पिता विकास रावत ने कनिष्का की सफलता के लिए दोनों शिक्षिकाओं का आभार व्यक्त किया। इससे पहले भी विद्यालय की छात्रा कुमारी साक्षी का चयन वर्ष 2024 में जवाहर नवोदय विद्यालय में एवं छात्र रोहित का चयन वर्ष 2019 में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में हो चुका है। विद्यालय पढ़ाई के साथ ही खेलों में भी अग्रणी है। इसी विद्यालय की छात्रा कुमारी साक्षी का चयन वर्ष 2023 एवं 2024 में मुख्यमंत्री उदीयमान खेल प्रतियोगिता में हो चुका है। छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास में विद्यालय की अध्यापिका शशि मेवाड़ का अहम योगदान है। विद्यालय की इस उपलब्धि पर विकासखंड कोट शिक्षक शिक्षिकाओं ने हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की है।

देवभूमि संवाद की ओर से छात्रा एवं उसकी मार्गदर्शक शिक्षिकाओं को हार्दिक बधाई